Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh Accident: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कोहरे का कहर, आपस में टकराए 15 वाहन; कई लोग घायल

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 12:51 PM (IST)

    दिल्ली-कानपुर हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में पैराई ओवरब्रिज पर 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कोहरे का कहर, आपस में टकराए 15 वाहन

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। घने कोहरे के चलते दिल्ली- कानपुर हाईवे पर पैराई ओवरब्रिज पर 15 से अधिक वाहन आपस में भिड़े। हादसा गभाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। लेकिन, हादसे के चलते यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। ये सभी वाहन दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आ रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं मेरठ के सरधना में सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर अत्यधिक धुंध के चलते एक बोलेरो ने गोटका गांव के सामने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। जिसमें भैंसा की मौत हो गई और किसान कई फुट हवा में उछलकर नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।

    उधर, हादसे के बाद पीछे चल रहे चार ट्रक आपस में टकरा गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों का आता देख आरोपित बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घायल किसान को एंबुलेंस की सहायता से मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बोलेरो के आगे शीशे पर पुलिस लिखा हुआ था। 

    (नोट- इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।)

    इसे भी पढ़ें: अखाड़ा परिषद और मेला प्रशासन में खत्म हुई रार, प्रशासन ने बढ़ाई 10 फीट जमीन, 10 अखाड़ों को भूमि आवंटित