Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चे की पसली चलें तो यह अच्छा नहीं

    By Edited By:
    Updated: Thu, 16 Jan 2014 01:06 AM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अगर किसी बच्चे को हृदय रोग हो जाए तो उसकी पहचान आसान नहीं है। कुछ लक्षण दिखने पर उसकी जांच कराने से पता लगाया जा सकता है। बुधवार को बच्चों में होने वाले हृदय रोगों पर ही हैलो जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें जेएन मेडिकल कालेज में बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शाद अबकारी ने पाठकों के सवालों के जवाब दिए। पेश हैं चुनिंदा सवाल-जवाब..

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार माह पांच दिन का बच्चा है। उसकी पसली चलने लगती है। कम समय के अंतराल पर बच्चे को यह परेशानी हो रही है। उसे एक बार निमोनिया भी हो चुका है।

    - रघुराज सिंह, उत्तमपुर

    कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर बच्चे की पसली चलना ठीक नहीं है। यह हृदय रोग की ओर इशारा करता है। पता लगाने के लिए ईको कार्डियोग्राफी कराएं। अगर, हृदय रोग होता है तो समय पर इलाज किया जा सकता है।

    दस साल का बच्चा है। सर्दी में उसकी सांस फूलने लगती है। वैसे खूब एक्टिव है।

    - अतीक चौधरी, धौर्रामाफी

    अगर बच्चा खेलने में जल्दी थक जाता है, तो चिंताजनक है। बच्चे को मेडिकल कॉलेज की तीन नंबर ओपीडी में बुधवार को ला सकते हैं। ईको कार्डियोग्राफी भी करनी होगी, तभी मर्ज की ठीक पहचान हो सकेगी।

    पांच साल की बेटी है। उसके दिल में छेद है। जब चार माह की थी, तभी मालूम हो गया था। दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में जांच कराई तो ओपन हार्ट सर्जरी के लिए कहा गया। वहीं दूसरे जाने माने अस्पताल में जांच कराई तो वहां सर्जरी से यह कहते हुए मना कर दिया था कि छेद खुद ही भर जाएगा। अब बच्ची कमजोर होती जा रही है। बार-बार बुखार होता है। दौरे भी पड़ते हैं। नाखून नीले पड़ जाते हैं।

    - नेहा सारस्वत, अशोक नगर

    ऐसी तकलीफ है तो जाहिर है दिल का छेद भरा नहीं है। एक बार बच्ची की ईको कार्डियोग्राफी करानी होगी। एक्सरे भी करना पड़ेगा। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बच्ची जी जांच करा लें। 25 जनवरी को एक कैंप भी मेडिकल कॉलेज में लगेगा, जिसमें ईको कार्डियोग्राफी निशुल्क होगी।

    एक साल के बच्चे ने स्तनपान कम कर दिया है। पसली भी चलती है। ऐसा पहली बार हुआ है।

    - बृजेश पाठक, हरदुआगंज

    इसी तकलीफ के साथ बच्चे का वजन कम हो रहा है तो हृदय रोग हो सकता है। इसकी जांच कराना ठीक रहेगा।

    इनके साथ ही रामकुमार, गोविंद सिंह, सुनील शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, राममोहन, नरेंद्र सिंह आदि ने भी सवालों जवाब पूछे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर