Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतिशबाजी की बिखरी छटा, गीत-संगीत भी

    By Edited By:
    Updated: Thu, 12 Sep 2013 02:32 AM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    कार्यालय संवाददाता, अलीगढ़ : खेरेश्वरधाम में रंगीन आतिशबाजी की अद्भुत छटा और मधुर संगीत के धुन के बीच बुधवार को दाऊजी मेले का शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश राजवीर सिंह राजू भैया ने किया। दीप प्रज्जवलन मेयर शकुंतला भारती ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजू भैया ने कहा कि खेरेश्वरधाम पवित्र भूमि है। यहां के मेले की प्रसिद्धी दूर-दूर तक है। फिर भी यहां का का वृहद विकास नहीं हो सका है। जन प्रतिनिधियों के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शकुंतला भारती ने कहा कि सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम पर सच्चे मन से मागी गई हर मुराद पूरी होती है। अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में सभी को सहयोग मिलता है, जिससे यह कार्य संपन्न हो पाता है। संचालन पीएल शिरोमणि ने किया। इससे पहले राजवीर सिंह राजू भइया, महापौर, शकुंतला भारती, संजय शर्मा राजा भइया ने पूजन किया। इस मौके पर शिवशंकर वाष्र्णेय 'लिबर्टी', पूर्व सासद शीला गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, इंजी. आरके सिंह, ऋषिओम शर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, पंकज धीरज, डा. रतन कुमार सिंह चौहान, गेहराज सिंह, ज्ञान स्वरूप बाबा, पवन किराना, राकेश सराफ, हरिबाबू, शरद भारद्वाज, धर्मवीर सिंह मौजूद थे।

    कृष्ण लीला का शुभारंभ

    मेले के साथ ही खेरेश्वरधाम में कृष्ण लीला का शुभारंभ हो गया। पहले दिन श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मंचन हुआ। श्रद्धालुओं ने दाऊबाबा का अभिषेक किया। साध्वी महिमा नंदपुरी केसंयोजन में भजन हुए। मा पीतांबरा ज्योतिष संस्थान के आचार्य अशोक वैदिक व विद्वानों ने यज्ञ व पूजन किया।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर