अपनी सोच बदलो तो बदल जाएगी दुनिया
कार्यालय संवाददाता, अलीगढ़ : तुम सोच बदलो, फिर दुनिया बदल जाएगी क्योकि सोच कर्म को बदलता है। अच्छे कर्म ही मनुष्य को महान बनाते हैं। यह संदेश है साकार विश्वहरि का।
शुक्रवार को आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म हाउस में आयोजित समागम के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी। साकार विश्वहरि ने कहा कि मनुष्य के साथ सिर्फ उसके कर्म जाते हैं। वो जैसा कर्म करेगा वैसा ही फल मिलेगा। इस संसार में गुरु, सद्गुरु की कमी नहीं है। हर गांव व शहर में मिल जाएंगे मगर कुछ लोग इसका ढोंग करते हैं। ऐसे लोगों का विनाश निश्चित है।
उन्होंने लोगों से कहा कि इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। मानवता का पाठ सीखने की जरूरत है क्योंकि इसी से दुनिया चलती है। इस मौके पर मुख्य सेविका नीलम, एसपी सिंह, अधिवक्ता रक्षपाल सिंह, मनोज सक्सेना, शशि, राजकुमारी, रामबेटी, लक्ष्मी, सरोज, मधु, ऊषा, लल्ला बाबू, महावीर सिंह, मनीष गौतम, राजपाल सिंह, अमर सिंह, नरेश, राजेश थे।
पुष्प की वर्षा
कैलाश फार्म हाउस में साकार विश्वहरि के आगमन पर पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर महिलाओं ने पीली और लाल साड़ियां पहन रखी थी। उनके सिर पर फूलों की डलिया थीं। साकार विश्वहरि के आते ही पुष्पवर्षा की गई। कुछ महिलाओं ने गीत भी गाए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।