Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: यूपी-राजस्थान बार्डर पर वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, गोली लगने से युवक घायल

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 09:07 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश और राजस्थान सीमा पर दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इरादतनगर क्षेत्र में छत्तापुरा और रामगढ़ गांव के युवकों में बुधवार रात विवाद हुआ जिसके बाद मारपीट और फायरिंग हुई। घायल युवक छत्तापुरा का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बार्डर पर बुधवार रात युवाओं के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इरादतनगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और राजस्थान बार्डर पर छत्तापुरा व रामगढ़ गांव के युवकों को वर्चस्व को लेकर बुधवार रात करीब 11 बजे विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद फायरिंग हो गई।

    गोली लगने से इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव छत्तापुरा में रहने वाले प्रीतम सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रोहिताश कमर के पास गोली लगने से घायल हो गया। युवक के खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरने ही आरोपित युवक भाग खड़े हुए।

    जानकारी मिलने पर इरादतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। चर्चा है कि राजस्थान बार्डर के गांव रामगढ़ का एक युवक भी गोली लगने से घायल हुआ है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं।

    इंस्पेक्टर इरादतनगर भूपेंद्र बालियान ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner