Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में हादसा: झगड़े के दौरान नहर में गिरे दो युवक, एक की मौत; आक्रोशित लोगाें ने किया हंगामा

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 03:26 PM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों में झगड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट करते हुए दोनों नहर में गिर गए। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्‍क‍िल से दोनों को बारी-बारी से बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

    Hero Image
    झगड़े के दौरान नहर में गिरकर युवक की मृत्यु के बाद जुटे लोग। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर स्थित पार्क माइनर पर गुरुवार सुबह आठ बजे झगड़ा करते दो युवक नहर में गिए गए। एक युवक तो सकुशल बाहर निकल आया। दूसरे युवक शाहरूख को आसपास के लोगों ने नहर से बाहर निकाला, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आक्रोशित लोगों द्वारा हंगामा करने पर एसीपी सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझा कर शांंत कराया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पहले यह नहर हुआ करती थी। क्षेत्र की आबादी बढ़ने लगी तो कालोनियों का गंदा पानी इसमें जाने लगा। क्षेत्र में कोई बड़ा नाला नहीं होने से नहर नाले में तब्दील हो गई है। वर्षा के दौरान उखर्रा से विभव नगर तक नाले में सड़क के बराबर तक पानी भरा रहता है।

    घटना बुधवार सुबह लगभग आठ बजे की है। शहीद नगर की हुसैन गली के शाहरूख का नहर के किनारे एक युवक से झगड़ा हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया झगड़े के दौरान दोनों नहर में गिर गए। युवक नहर से बाहर निकलकर भाग गया।

    इसे भी पढ़ें-संगम नगरी के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, कई गांवों व मोहल्लों में बढ़ी परेशानी

    शाहरूख बाहर नहीं निकल सका, वह सिल्ट में फंस गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक शाहरूख की सांसें थम चुकी थीं।जानकारी होने पर शाहरूख की पत्नी रेखा और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झगड़ा करने वाले युवक का पता लगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

    एसीपी डा. सुकन्या शर्मा ने स्वजन और लोगाें को शांत कराया।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कुछ दशक पहले तक उखर्रा नहर हुआ करती थी। समय के साथ क्षेत्र में आबादी बढ़ने लगी तो कालोनियो का गंदा पानी नहर में जाने लगा। क्षेत्र में कोई बड़ा नाला नही होने के चलते यह नहर नाले में तब्दील हो चुकी है।

    इसे भी पढ़ें-गंगा में उफान के बाद वरुणा में पलट प्रवाह, घरों में घुसा पानी

    नहर किनारे के रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां खुली नहर होने से आए दिन हादसे होते रहते है। वर्षा के दिनों में नहर उखर्रा से विभव नगर तक लबालब हो जाती है। उसका पानी सड़क पर बहने लगता है।