Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में नई योगी सरकार के तीन मंत्री आगरा से, उच्च शिक्षा में सुधार और महिला एवं बाल विकास की जागी उम्मीद

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 29 Mar 2022 12:57 PM (IST)

    Yogi Government 2.0 आगरा में दक्षिण विधानसभा लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया है। बेबीरानी मौर्य को म ...और पढ़ें

    Hero Image
    यूपी सरकार में उच्‍च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्‍याय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य।

    आगरा, जागरण संवाददाता। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में आगरा से तीन चेहरों को स्थान मिला तो विभाग मिलने के बाद आगरा की उम्मीदें बढ़ गई है। कभी बुलंदियों पर रहा, लेकिन अब पहचान खो रहा डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के दिन बहुरने की उम्मीद है तो आगरा सहित आस-पास के क्षेत्र में तकनीकी विकास की आस है। वहीं महिलाओं के स्तर में सुधार कुपोषण झेल रहे बालकों की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्रियों को विभागों का आवंटन हुआ हो गया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्यौगिकी, कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार तो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति काे कारागार एवं होमगार्डस विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

    डा. बीआर आंबेडकर विवि से 936 कालेज संबद्ध है। सैकड़ों छात्र डिग्री से लेकर, अंकतालिकाओं के लिए भटकते रहते हैं, तो भ्रष्टाचार की मजबूत जड़ों के कारण अन्य कार्यो में भी मुश्किल आती है। आगरा के हिस्से में उच्चशिक्षा आने से उम्मीदें जगी है, की व्यवस्थाओं में सुधार हो सकता है। वहीं सूचना प्रौद्याैगिकी से तकनीक के स्तर में सुधार तो युवाओं के नए रोजगार के सृृजन की आस जगी है। वहीं महिला कल्याण मंत्रालय के माध्यम से बेबीरानी मौर्य से भी बड़ी आस है। महिलाओं के सामाजिक स्तर में सुधार होने की आस है, तो उनके अधिकारों के लिए खास करने के प्रयास की उम्मीद है। वहीं आगरा में ही हजारों बच्चों कुपोषित और आठ हजार के लगभग अति कुपोषित हैं, बाल विकास मंत्रालय से बच्चों के शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद जगी है। वहीं कारागार एवं होमगार्डस की कमान संभालने वाले धर्मवीर प्रजापति से कारागार की स्थिति से लेकर बंदियों के स्तर में सुधार तो होमगार्डस की अावश्यकताओं को पूरी होने की उम्मीद जगी है।