Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Expressway: 25 सितंबर तक बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेसवे, इन वाहनों को मिलेगी रियायत; इस वजह से लगाई गई रोक

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 03:46 PM (IST)

    Yamuna Expressway News मोटो जीपी रेस के आयोजन के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोक लगाई गई है। आज से 25 सितंबर तक इस मार्ग से भारी वाहनों को नहीं ले जाया ...और पढ़ें

    Hero Image
    Yamuna Expressway पर भारी वाहनों पर रोक। (फाइल फोटो)

    आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार यानी आज से 25 सितंबर तक भारी और व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। मोटो जीपी रेस के आयोजन के चलते यह प्रतिबंध लगाया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। बताया, हल्के वाहनों को जाने दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें रोका भी जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूट डायवर्जन प्लान जारी

    अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया, इस आयोजन को लेकर गौतमबुद्ध नगर की यातायात पुलिस ने भी अपना रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। आगरा कमिश्नरेट से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहनों को लेकर भी प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत 25 सितंबर तक व्यावसायिक और भारी वाहनों को आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली की ओर जाने वाले ऐसे वाहनों को कुबेरपुर कट, खंदौली कट से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 समेत अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

    आवश्यक आपूर्ति वाले वाहन नहीं रोके जाएंगे

    हल्के वाहन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा। मगर, स्थिति को देखते हुए हल्के वाहनों को भी रोका जा सकता है। वाहन चालकों से इस दौरान एक्सप्रेसवे पर चलने से बचने की सलाह दी गई है। गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आगरा से रेस देखने आने वाले वाहनों को 12 बजे तक प्रवेश मिल सकेगा।

    यह भी पढ़ें, Agra: फतेहपुर सीकरी स्मारक में पत्थर के खंभे में फंसा दी गई थी लकड़ी की रेलिंग, पर्यटक की मौत से कटघरे में ASI

    यह भी पढ़ें, Agra News: ताजमहल की वेबसाइट पर मिलेगी गाइडों की जानकारी, क्यूआर कोड स्कैन करते ही सामने होगा पूरा विवरण