Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में बीमारों के स्वास्थ्य खिलवाड़; मरीजों को दी कीड़े वाली दाल, जिला अस्पताल में महिलाओं ने किया हंगामा

    Updated: Wed, 29 May 2024 08:04 AM (IST)

    Agra District Hospital News In Hindi जिला अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मंगलवार को मरीजों को दी गई दाल में कीड़े तैर रहे थे। महिला मरीजाें ने इस पर हंगामा काटा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की। उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं महिलाओं ने कहा कि वे अपने बीमार बच्चों का इलाज कराने के लिए आई हैं न कि बीमार करने।

    Hero Image
    Agra: मरीजों को दी दाल में तैर रहे थे कीड़े

    जागरण संवाददाता, आगरा। जिला अस्पताल में भर्ती करीब 70 मरीजों को सुबह-शाम निश्शुल्क खाना दिया जाता है। इसमें दाल, सब्जी, चार रोटी या खिचड़ी दी जाती है। ठेकेदार सामान की आपूर्ति करता है और कर्मचारी खाना बनाते हैं। मंगलवार को एनआरसी में खाना बांटा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनआरसी में उपचार के लिए भर्ती बच्चों की तीमारदार महिलाओं ने जब दाल देखी तो उसमें कीड़े तैर रहे थे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

    बच्चों को रखा भूखा

    महिलाओं का कहना था कि वह यहां अपने बच्चाें को उपचार कराने के लिए लेकर आई हैं, बीमार कराने के लिए नहीं। महिलाओं ने रोटी भी जली और कच्ची मिलने व स्वाद में कड़वी होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने बीमार बच्चों को खाना नहीं खिलाया। महिलाओं ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत भी की, लेकिन उन्हें दोबारा खाना नहीं दिया गया।

    ये भी पढ़ेंः Deh Vyapar: पूर्व नौसेना अधिकारी के फ्लैट में देह व्यापार, अय्याशी का हर सामान मौजूद, शराब-कंडोम, यौन शक्ति की दवाएं आगरा पुलिस को मिलीं

    ये भी पढ़ेंः रेड जोन में धधक रहा आगरा, कब मिलेगी शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके अरोड़ा ने बताया कि कुछ महिलाओं ने दाल में कीड़े होने की शिकायत की थी। वह कीड़ों के बारे में अधिक नहीं जानते हैं। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। खाना बनाने वाले और डायटीशियन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।