Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झूला तो पड़ गयौ अमुआ की डाल पर..हरे वस्‍त्र में सजीं महिलाओं ने की झूले पर मस्‍ती

    हरियाली तीज पर आगरा में हुए कई जगहों पर कार्यक्रम। वस्‍त्रों के साथ श्रृंगार में भी छाया रहा हरा रंग। हास-परिहास के दौर के साथ नृत्य संगीत और पूजा के साथ मनाई गई तीज। युवाओं ने किया भंडारा भी। जरूरतमंदों को कराया गया भोज।

    By Prateek GuptaEdited By: Updated: Thu, 12 Aug 2021 10:33 AM (IST)
    Hero Image
    पुष्‍पांजलि बाग में सीमा पुरी के आवास पर हरियाली तीज के अवसर पर झूले पर मस्‍ती करतीं महिलाएं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। हरियाली तीज पर सोलह श्रंगार कर भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने के बाद सुहागिनों ने सामूहिक रूप से हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित किए। नृत्य, संगीत के साथ जमकर मस्ती की। हर तरफ हरे रंग की बहार थी। वस्‍त्रों के साथ श्रृंगार में भी हरा रंग छाया था। पिछले साल तो कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन था लेकिन इस बार महिलाओं ने इस पर्व को जोरदार अंदाज में मनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दयालबाग में पुष्‍पांजलि बाग में हरियाली तीज के उपलक्ष में सीमा पुरी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनी की तथा दयालबाग क्षेत्र की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। नृत्य के साथ गीत और संगीत का दौर चला। विशेष रूप से सजवाए गए झूले का भी महिलाओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू जसूजा, कविता बुद्धिराजा, मधु सरदाना, श्वेता पुरी, अंजू वोहरा, अंजू बजाज, प्रफुल्ल मल्होत्रा, लता मल्होत्रा, पूनम पुरी, लवली पुरी, डा. दिव्या गुप्ता, गीतू मल्होत्रा, आशिमा नागिया, लवलीन नागिया आदि ने पूर्ण सहयोग दिया।

    सिकंदरा स्थित किडजी ग्रुप द्वारा आवास विकास कालोनी सेक्टर नौ में तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतोष दुआ, सुरभि दुआ, नवनीत कत्याल, तान्या, प्राची, अंकिता, पूजा, पारुल भारद्वाज आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की। जेआर रायल विला सोसायटी द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम सिकंदरा बोदला रोड स्थित रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में तृप्ति मदान, मुक्ता कत्याल, रिचा सक्सेना, शालू, अर्चना, रेनू, भारती, शिखा आदि उपस्थित रहीं।

    डायमंड हिल अपार्टमेंट, ताजनगरी फेज 2 में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की। कमला, बीना, रूबी, मिथलेश, संजू, तन्वी, रंजना, आर्शी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पांडव नगर महिला सखियों द्वारा भगवान शिव पार्वती की पूजा कर तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मंजीत अरोरा, वर्षा विज, चांदनी भोजवानी, राधिका शर्मा, रोशनी कुकरेजा, भानू भोजवानी आदि ने सावन के गीत गाए और नृत्य किया। पुष्पनगर कालोनी, राजेश्वर मंदिर पर महिलाओं ने तीज कार्यक्रम में नृत्य किया। दाल-बाटी और चूरमा का लुत्फ उठाया। रश्मि कोठारी, नित्या कोठारी, कुमकुम गुप्ता, डा.हेमा गुप्ता, दीपिका सचदेवा, अंजना गोयल आदि ने भाग लिया।

    हरियाली तीज पर भक्तों ने भंडारा कर बांटा प्रसाद

    सभी मित्र मंडली द्वारा हरियाली तीज के मौके पर मां चामुंडा दुर्गा देवी मंदिर लिंक रोड रामबाग पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भक्तजनों के लिए दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने धर्म लाभ लिया। भंडारे में सहयोग करने वालों में धर्मेंद्र गोला, रमेश सिंह, श्याम सुंदर अग्रवाल, राजेश दुबे, राजन अग्रवाल, आशीष गुप्ता, कृष्णा कुशवाह, अजय गर्ग, निशांत अग्रवाल, संजू बंसल, गौरव भारद्वाज, प्रशांत शर्मा और विवेक शुक्ला आदि थे।