Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: एक साथ जलीं दो चिताएं... झगड़ाकर पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सदमे में पति ने भी दी जान

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 02:36 PM (IST)

    आगरा के बाईपुर गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत से आहत पति ने भी उसी तरह जान दे दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एक साथ दो मौतों से गांव में शोक का माहौल है। Agra News में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा के बाईपुर गांव में शनिवार रात पति से विवाद के बाद पत्नी गुस्से में घर से चली गई। सुबह उसके ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। इस बात से पति अवसाद में आ गया। बिना बताए घर से निकला और कुछ देर बार रेल की पटरी पर लेटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन के सिपुर्द कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नम आंखों के साथ दाेनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    सिकंदरा के बाईपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय महेश कुमार यादव अपने गांव में ही बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करते थे। उनके परिवार में 50 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी और तीन बेटे अरुणेश,रानू और रजत हैं। दो बेटे विवाहित हैं और रजत पिता के साथ काम करता है।

    कुछ ही घंटों में दो मौतों से मातम में डूबा परिवार,गांव में चर्चा

    शनिवार की शाम महेश किसी मित्र के साथ दी दावत में गए थे। लौटने पर पत्नी सावित्री से घरेलू विवाद में झगड़ा होने लगा। आहत होकर सावित्री देवी घर से बिना कुछ बोले चली गईं। रात नौ बजे उन्होंने पदम प्राइड कालोनी के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। देर रात पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिवार को सूचना दी। परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सुबह पांच बजे सोकर उठने पर महेश को जानकारी हुई।

    पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया, एक साथ जली चिताएं

    पड़ोसियों के अनुसार पत्नी की मौत के लिए महेश खुद को जिम्मेदार मानते हुए रोने लगे। थोड़ी देर बाद बिना किसी को कुछ बताए घर से चले गए। परिवार मां की मौत के बाद दुखी था। रविवार सुबह दस बजे महेश कुमार के द्वारा सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में रेल लाइन पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की जानकारी परिवार को मिली।

    माना जा रहा है कि पत्नी की आत्महत्या से गहरे सदमे में आकर उन्होंने यह कदम उठाया है। मामूली बात के बाद परिवार में दो मौतें होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों के साथ बेटों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सपुर्द किया गया है। काेई तहरीर नहीं मिली है।