विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेकार बोरियों से बनीं गायों-भैंसों के लिए सस्ती विंटर जैकेट, लागत मात्र 40 रुपये; आगरा DEI का अनूठा प्रयोग 

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:03 PM (IST)

दयालबाग गोशाला, आगरा ने बेकार पशु आहार बोरियों से गायों और भैंसों के लिए मात्र 40 रुपये में विंटर जैकेट ...और पढ़ें

गायों के लिए बने सर्दी के जैकेट।

गायों के लिए बने सर्दी के जैकेट।

HighLights

  1. बेकार बोरियों से गायों के लिए बनीं सस्ती विंटर जैकेट

  2. एक जैकेट की लागत मात्र 40 रुपये, अनुपयोगी सामग्री का सदुपयोग

  3. दयालबाग गोशाला और DEI ने मिलकर किया यह अनूठा प्रयोग

जागरण संवाददाता, आगरा। प्रयोग के बाद बेकार समझकर फेंकी जाने वाली बोरियों को दयालबाग गोशाला ने बेजुबान पशुओं के लिए सर्दी से बचाव का कवच बना दिया है। पशु आहार की खाली बोरियों से तैयार विंटर जैकेट गायों और भैंसों को ठंडी हवाओं से बचाने में मदद करेगी। एक जैकेट बनाने में महज 40 रुपये खर्च हुए हैं। कम लागत और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता से जुड़ा यह प्रयोग अनुपयोगी सामग्री के सदुपयोग की मिसाल है।
गुरु महाराज प्रो. प्रेम सरन सत्संगी साहब के मार्गदर्शन में दयालबाग गोशाला (आरएस सभा गोशाला) ने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) के लेदर वर्किंग स्कूल के सहयोग से यह पहल की गई। वर्ष 1926 में स्थापित गोशाला ने इस प्रयोग के जरिए पशु कल्याण की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।

दयालबाग गोशाला का अनूठा नवाचार, पशु आहार और सरसों की खाली बोरियों का सदुपयोग

गोशाला के प्रबंधक प्रखर मेहरा ने बताया कि जैकेट की बाहरी परत पशु आहार की खाली बोरी से बनी है, जो हवा और पानी से बचाव में सहायक है। भीतरी परत में सरसों रखने के बाद खाली हुई जूट की बोरी का इस्तेमाल किया गया है। जूट की प्राकृतिक परत शरीर की गर्माहट बनाए रखने में मदद करती है। इस तरह दो अनुपयोगी बोरियों से पशुओं के लिए उपयोगी जैकेट बनाई गई है।

डीईआई की टीम ने दिखाई हुनर और तकनीक की ताकत

जैकेट के डिजाइन और निर्माण में डीईआई के लेदर वर्किंग स्कूल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। डॉ. अतुल और उनके सहयोगी अमन ने इसका डिजाइन तैयार कर उसे आकार दिया। सामग्री गोशाला ने उपलब्ध कराई, जबकि निर्माण संस्थान में हुआ। इस प्रयोग में तकनीकी कौशल और सामाजिक सरोकार का समन्वय दिखा।

जैकेट के साथ खानपान का भी रखा जा रहा ध्यान

गोशाला के सलाहकार मृत्युंजय माथुर ने बताया कि सर्दियों में पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए उनके खानपान और दिनचर्या में बदलाव किए जा रहे हैं। आहार में गुड़, दलिया और तिल शामिल हैं। नियमित टहलाने और व्यायाम कराने के साथ विशेष काढ़ा देने की व्यवस्था भी है।

यह भी पढ़ें- एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 147 दारोगाओं का ट्रांसफर

यह भी पढ़ें- मथुरा: 24 घंंटे से आयकर विभाग का सर्वे जारी, शंकर सेठ के ठिकानों पर वित्तीय लेनदेन और कारोबारी के नेटवर्क की पड़ताल

मीडिया प्रभारी जितेंद्र कांत शर्मा ने बताया कि दयालबाग गोशाला में दूध देना बंद कर चुकी और वृद्ध गायों को भी जीवनपर्यंत आश्रय और देखभाल दी जाती है। उनका संरक्षण केवल दुग्ध उत्पादन तक सीमित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।