Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: यूपी के इन जिलों में जमकर बरसे बादल, मौसम विभाग ने जारी की दो महीने की रिपोर्ट

    Weather Update आगरा में मौसम विभाग के अनुसार इस बार सामान्य से 22% अधिक वर्षा हुई है। जून और जुलाई में अच्छी वर्षा हुई लेकिन अगस्त में कम रही। फिरोजाबाद में सबसे अधिक वर्षा हुई है। मैनपुरी में सामान्य से कम वर्षा हुई। अलीगढ़ मंडल में सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। अगस्त में मानसून कमजोर होने से वर्षा कम हुई।

    By Nirlosh Kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 26 Aug 2025 04:48 PM (IST)
    Hero Image
    आगरा में बारिश का फाइल फोटो। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार यहां एक जून से 24 अगस्त तक 482.2 एमएम वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 395.2 एमएम से अधिक है। आगरा में जून व जुलाई में 389 एमएम वर्षा हुई थी, जो सामान्य वर्षा 240.1 एमएम से 62 प्रतिशत अधिक थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां अगस्त के 24 दिनों में 93.2 एमएम ही वर्षा हुई, जबकि इतने दिनों में यहां 155.1 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी। यह स्थिति तब है, जबकि आगरा में इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पूर्व ही 22 जून को आ गया था।

    मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा के आंकड़ों से सामने आई स्थिति

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगरा मंडल में सर्वाधिक वर्षा फिरोजाबाद में हुई है। यहां 24 अगस्त तक सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक और मथुरा में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। मैनपुरी ही ऐसा शहर रहा जहां सामान्य से आठ प्रतिशत कम वर्षा हुई।

    जून व जुलाई में अच्छी और अगस्त में कम हुई शहर में वर्षा

    अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा इस बार हुई है। अलीगढ़ में सात, एटा में 77, हाथरस में 22 और कासगंज में 21 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि, आगरा में अगस्त में सामान्य से कम वर्षा हुई है। इसकी वजह अगस्त में मानसून का कमजोर पड़ना रहा।

    आगरा मंडल के जिलों में वर्षा की स्थिति (एमएम में एक जून से 24 अगस्त तक)

    जिला, कुल वर्षा, सामान्य वर्षा, सामान्य से अधिक या कम

    • आगरा, 482.2, 395.2, 22
    • फिरोजाबाद, 632, 427.9, 48
    • मथुरा, 430.1, 374.6, 15
    • मैनपुरी, 446.2, 483, -8

    अलीगढ़ मंडल के जिलों में वर्षा की स्थिति (एमएम में एक जून से 24 अगस्त तक)

    जिला, कुल वर्षा, सामान्य वर्षा, सामान्य से अधिक या कम

    अलीगढ़, 468.3, 438.8, 7

    एटा, 661.5, 372.7, 77

    हाथरस, 509.5, 417.5, 22

    कासगंज, 586.3, 484.1, 21