Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Forecast: मैनपुरी में मौसम के दिखे कई रूप, सुबह खिली धूप, दोपहर को काले बादल, पढ़ें कब है बारिश होने का अनुमान

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jul 2022 06:00 PM (IST)

    Weather Forecast मौसम रंग बदल रहा है। मानसून दस्तक दे रहा है। दो दिन पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश जमकर हुई। लेकिन दो दिन से बादल तो छा रहे हैं बरसात नहीं। काले बादल कई घंटे तक आसमान में छाए नहीं बरसी एक बूंद।

    Hero Image
    Weather Forecast: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आया उछाल, हो गई उमस।

    आगरा, जागरण टीम। मैनपुरी में शनिवार को मौसम के कई रूप दिखे। सुबह आसमान साफ होने से चमकदार धूप निकल आई तो उमस हो गई। दोपहर को मध्यम गति की बयार चलने से काले बादल छा गए, लेकिन एक भी बूंद नहीं बरसी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि उमस से परेेशान नागरिकों को कुछ राहत जरूर मिली। सुबह से ही आसमान साफ था। चमकदार धूप में और नागरिक पसीने से भीगते नजर आए। सुबह-सुबह बिजली सप्लाई ठप होने से परेशान नागरिक मौसम के ऐसे हाल से और बेहाल हो गए।

    तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर रहा

    तेज धूप की वजह से तापमान भी बीते दिनों के मुकाबले अधिक रहा। यह 32 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

    नहीं बरसे बादल

    दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली तो आसमान पर काले बादल छा गए। इस दौरान मध्यम गति से चली बयार से माैसम खुशगवार हो गया। यह क्रम शाम तक बना रहा, लेकिन आसमान से एक बूंद भी नहीं बरसी। ऐसे में आसमान की ओर टकटकी लगाए किसान निराश नजर आए।

    आज बारिश की संभावना

    मौसम विभाग ने जिले का पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। तीन और छह जुलाई को हल्की बारिश की संभावना जताई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, छह जुलाई तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दक्षिणी-पश्चिमी बयार भी मध्यम गति से चल सकती है। उन्होंने किसानों से गर्मी में बोई मक्का की फसल को काटने को कहा है। 

    आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग ने शनिवार को बारशि का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद धूप निकल आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिन आं​शिक बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ एक या दो बार बौछार पड़ सकती हैं।