Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोबारा फिर आएंगे-घर की ईंटें खोद देंगे, करणी सेना ने सांसद सुमन को दी चेतावनी, शिवपाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेगी…

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 05:42 PM (IST)

    रामजीलाल सुमन के घर पर हुए हमले के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना युवा प्रकोष्ठ ओकेंद्र राणा ने रामजीलाल सुमन को चेतावनी दी कि अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने हमले की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

    Hero Image
    करणी सेना ने सांसद सुमन को दी चेतावनी

    जागरण संवाददाता, आगरा। रामजीलाल सुमन के घर पर हुए हमले के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए। वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी हमले की घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना युवा प्रकोष्ठ ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके सपा राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को फिर चेतावनी दी।

    वीडियो में ओकेंद्र राणा ने कहा कि दोबारा फिर आएंगे सुमन, घर की ईंटें खोद देंगे। अबकी बार नहीं बचोगे। अबकी बार हमारा खून नहीं बहेगा, किसका बहेगा जानते हो… राणा सांगा को 80 घाव लगे थे, हम आठ सौ घाव खा लेंगे। हम फिर लड़ने के लिए तैयार हैं। स्मारक पर जाकर माफी मांगने पर ही माफ करेंगे। 

    कहा कि सपा के गुंडों ने छत के ऊपर से और अगल-बगल से ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। सपा ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। आज 36 कौम के लोग अपने पूर्वजों के सम्मान के लिए आए थे। उन पर समाजवादी पार्टी के द्वारा ईंट-पत्थर चलाए गए। अगर सरकार होती तो गोलियां चलाते। अखिलेश के नारे लगा-लगाकर छतों से ईंटें मारीं। अखिलेश को वोट की चोट से जवाब देंगे।

    बर्दाश्त नहीं करेगी सपा: शिवपाल

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि रामजीलाल सुमन दलित और बड़े समाजवादी नेता हैं। लोकसभा और राज्यसभा लोकतंत्र के पवित्र मन्दिर हैं। संविधान ने सभी को अपनी बात रखने का अधिकार दिया है। रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला शासन प्रशासन के इशारों पर हुआ, इसे रोका जा सकता था। 

    शिवपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार जीरो टॉलरेंस की बातें करते हैं, लेकिन यहां तो शासन प्रशासन जीरो हो गया है। 400-500 लोग आए और मारपीट करने के साथ जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने कहा कि सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    comedy show banner
    comedy show banner