Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Water Supply Agra: दीपावली पर नहीं होगी पानी की दिक्कत, धनतेरस पर आगरा में गंगाजल की आपूर्ति बढ़ी

    By Ajay DubeyEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 09:23 AM (IST)

    Water Supply Agra बुलंदशहर के पास पालड़ा फॉल से आगरा को मिलने वाले गंगाजल की आपूर्ति पिछले दिनाें से प्रभावित चल रही थी। शनिवार सुबह से इसमें सुधार हुआ है और अब प्रेशर भी बढ़ चुका है। जल संस्थान का कहना है अब त्योहार पर पानी की दिक्कत नहीं रहेगी।

    Hero Image
    Water Supply Agra: धनतेरस के दिन शनिवार से गंगाजल की आपूर्ति में सुधार आ चुका है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। गंगाजल की आपूर्ति शनिवार सुबह से और बढ़ गई है। सात दिन बाद सिकंदरा और जीवनीमंडी जलकल से पोषित क्षेत्रों में पानी पहुंचा। जिन क्षेत्रों में पानी का प्रेशर कम था वह शनिवार सुबह बढ़ गया। दीपावली पर पानी की कमी नहीं रहेगी, गंगाजल की आपूर्ति और बढ़ सकती है। इससे पानी की समस्या नहीं आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ेंः बेधड़क करिए धनतेरस पर बाजार में खरीदारी, कार को कर दें पार्किंग में खड़ा, नहीं देना है काेई शुल्क

    14 अक्टूबर को बंद हुए थे स्रोत

    14 अक्टूबर को गंगा कैनाल और मध्य गंगा कैनाल के स्रोत बंद कर दिए गए थे। इससे पालड़ा फाल बुलंदशहर से गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई थी। पालड़ा फाल से हर रोज 144 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति होती है। इससे सिकंदरा जलकल और जीवनीमंडी जलकल के लिए आपूर्ति की जाती है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से शहर में पानी का संकट गहरा गया था। सिकंदरा जलकल में यमुना जल का शोधन किया गया, इसके बाद जीवनीमंडी जलकल से भी यमुना जल की आपूर्ति की गई।

    इससे दो तिहाई पानी की मांग ही पूरी हो रही थी, आवास विकास कालोनी, शाहगंज, अर्जुन नगर में एक घंटे के लिए ही पानी की आपूर्ति हुई। इसी तरह जीवनीमंडी जलकल से पोषित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। महाप्रबंधक जलकल आरएस यादव ने बताया कि सुबह जीवनीमंडी जलकल पर गंगाजल की आपूर्ति हो गई, इससे पानी की समस्या नहीं आई। सुबह सिकंदरा जलकल पर 50 प्रतिशत गंगाजल की आपूर्ति हुई, शाम को आपूर्ति और बढ़ गई। इससे प्रेशर भी बढ़ गया। त्योहार पर पानी की आपूर्ति और बढ़ जाएगी।

    त्योहार पर कूड़ा उठाने के लिए लगाई टीमें

    पानी के साथ ही कूड़ा न उठने से लोग परेशान थे। इसे देखते हएु नगर निगम ने अतिरिक्त टीमें लगा दी हैं। ये टीमें डलाबघरों से कूड़ा उठा रहीं हैं, जिन क्षेत्रों में सफाई नहीं हुई है वहां टीमों को भेजा जा रहा है।