Agra News: महाराणा प्रताप के बोर्ड उखाड़े जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस इंस्पेक्टर का पुतला फूंका
Agra News सिकंदरा क्षेत्र के ठाकुर बहुल गांवों में महाराणा प्रताप के बोर्ड लगे थे जिन्हें पुलिस ने उखाड़ दिया। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सिकंदरा हाइवे के पास सिकंदरा इंस्पेक्टर नीरज शर्मा का पुतला फूंका और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस द्वारा बोर्ड उखाड़े जाने की खबर फैलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया।

संसू, जागरण-रुनकता/आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के ठाकुर बाहुल्य गांव में लगे महाराणा प्रताप के बोर्डों को पुलिस द्वारा उखाड़े जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सिकंदरा इंस्पेक्टर नीरज शर्मा का पुतला फूंका।
सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता, खड़वाई , मांगरोल गूजर और अकबरा में सड़क पर महाराणा प्रताप की बोर्ड लगे हुए थे। आरोप है कि सिकंदरा पुलिस ने रविवार की रात इन बोर्डों को उखड़वा दिया गया। जानकारी होने पर सोमवार सुबह 9:00 बजे काफी संख्या में युवक अंडर पास के नीचे पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिकंदरा इंस्पेक्टर नीरज शर्मा का पुतला फूंका। मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने युवकों को शांत कर घर भेज दिया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।