Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्‍टर साहब को झांसे में लेकर चूना लगाना चाहते थे शातिर, आखिरी वक्‍त पर चल गया दिमाग

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:25 PM (IST)

    20 कंपनियों के मेडिकल पैनल में शामिल करने का दिया था एत्‍माद्दौला क्षेत्र के डॉक्‍टर को झांसा। 20 रुपये प्रति कंपनी के हिसाब से की थी कमीशन की डिमांड। ...और पढ़ें

    Hero Image
    शातिर अपने जाल में फंसाने के लिए अलग अलग प्रलोभन दे रहे हैं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। अपने जाल में फंसाने के लिए शातिर किस तरह का झांसा देंगे, इसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते। एत्माद्दौला क्षेत्र में डाक्टरों के पैनल में शामिल करने के लिए शातिरों ने एक और अस्पताल संचालक काे अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया था। उसे पैनल में लेने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश की। मगर, डाक्टर ने उनके प्रस्ताव को नकार दिया। इसके चलते वह उनके जाल में फंसने से बच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालिंदी विहार में नारी संरक्षण गृह के पास सारस्वत अस्पताल है। अस्पताल संचालक डाक्टर डीएन सारस्वत ने बताया करीब डेढ़ महीने पहले दो युवक उनके पास आए थे। युवकों ने उनके अस्पताल को पैनल में डालने का प्रस्ताव दिया था। उन्हें बताया कि 20 कंपनियों के कर्मचारियों का मामला है। उन्हें पैनल में शामिल करने के लिए 20 हजार रुपये प्रति कंपनी कमीशन मांगा था। अस्पताल संचालक को युवकों की बातचीत से कुछ संदेह हुआ। उन्होंने पैनल में शामिल होने से मना कर दिया। इसके बावजूद युवकों ने उन्हें कई बार फोन करके अपने जाल में फांसने का प्रयास किया था।