Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: हरियाली लाने के साथ वास्तु दोष भी दूर करते हैं ये 4 पौधे, साथ में पढ़ें औषधिये फायदे भी

    Vastu Tips पेड़ पौधे ना केवल वातावरण को सौन्दर्य प्रदान करते हैं अपितु वास्तु दोष का भी समापन कर व्यक्ति को सुख शांति व स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। मधुमालती पर्दा बेल नोनिया और मधु कामिनी पाैधे लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

    By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 29 Apr 2022 02:56 PM (IST)
    Hero Image
    Vastu Tips: पेड़ पौधों हरियाली की खूबसूरती देने के साथ वास्तु दोष करते हैं दूर।

    आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी का मौसम है। तेज धूप व गर्म हवा मे शीतलता पाने का प्राकृतिक उपाय है अपने वातावरण मोहक पुष्पित पौधों से सराबोर कर लेना। जिन्हें देखने मात्र से नेत्रों में शीतलता व मस्तिष्क में शांति व प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होते हैं। आधुनिक वास्तु एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन के अनुसार पेड़ पौधे ना केवल वातावरण को सौन्दर्य प्रदान करते हैं अपितु वास्तु दोष का भी समापन कर व्यक्ति को सुख शांति व स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। अलग-अलग प्रकार के पौधे यदि हम अपने घर या ऑफिस की सही दिशा में लगाएं तो इनकी उपचार क्षमता से व्यक्ति के जीवन में सुख सौभाग्य की वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधुमालती 

    मधुमालती (माधवी लता) को भारत में रंगून के फूल के नाम से जाना जाता है। यह पुष्प लाल गुलाबी रंग के गुच्छे रूप में खिलता है और वर्ष के 12 महीने पाया जाता है। इस पौधे की खेती भारत,थाईलैंड व अन्य एशियाई देशों में की जाती है। आयुर्वेद में इस पौधे को डायरिया के इलाज में प्रयोग किया जाता है। दर्द नाशक औषधि के रूप में इसकी पत्तियां प्रयोग की जाती है। कंठ व्याधियों में इस पौधे का उत्पाद प्रयोग किया जाता है। वास्तु अनुसार यदि इस पौधे की बेल मुख्य द्वार पर लगाए तो नकारात्मक ऊर्जा का समापन होता है। घर या ऑफिस के उत्तरी भाग में इस पौधे को लगाने से आरोग्यता प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति की आय में भी वृद्धि होती है।

    2- पर्दा बेल

    पर्दा बेल सूरजमुखी परिवार का एक सदस्य है। यह बेल पूरी दीवार ,रेलिंग या पतले खंबे पर चढ़ाई या लटकाई जाती है। इस पौधे में श्वेत वर्ण के पुष्प निकलते हैं। वास्तु अनुसार इस बेल को घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में लगाएं से व्यक्ति का जीवन बाधा मुक्त बनता है। वहीं इस पौधे के नियमित संपर्क व आस-पास बैठकर प्राणायाम करने से मानसिक व्याधियों दूर होती है। व्यक्ति अवसाद से मुक्त होकर शांति व शीतलता का अनुभव करता है।

    3- नोनिया

    नोनिया (नौ बजिया, दस बजिया, नोवची घास) नामक पौधा जिसे अंग्रेजी में पोर्टुलाका कहते हैं, एक धन समृद्धि दायक पौधा है। नोनिया लाल ,नारंगी ,क्रीम, बैगनी, श्वेत, पीला, गुलाबी, गहरा बैगनी रंग में मिलते हैं। इस पौधे की लंबाई 6 इंच से 1 फीट तक होती है। इसकी पत्तियां मांसल व मोटी होती है। इस पौधे को गमले में लगाया जा सकता है।

    इस पौधे को यदि हम अपने घर या ऑफिस की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें तो आय के साथ साथ यश की भी वृद्धि होती है। व्यक्ति के नवग्रह संतुलित होकर उच्च परिणाम की प्राप्ति होती है।

    4-मधुकामिनी 

    मधु कामिनी एक श्वेत पुष्प वाला औषधीय पौधा है। इसे अंग्रेजी में ऑरेंज जेसमाइन या सैटिन वुड कहते हैं। यह पौधा बसंत ऋतु में पुष्पित होता है। आयुर्वेद में इसे रक्त परिसंचरण को सक्रिय करने में, ड्रॉप्सी, डायरिया, पेचिश, दंत रोग व सूजन के उपचार में प्रयोग किया जाता है। वास्तु अनुसार इस पौधे को घर या ऑफिस की दक्षिण पूर्व या पूर्व दिशा में लगाने से इच्छा पूर्ण होती है। सुख व वैभव की प्राप्ति के साथ-साथ यह पौधा व्यक्ति के जीवन को भ्रम मुक्त बनाने में सहायक है। दिशाहीन व्यक्ति को दिशा प्रदान करता है।

    इस प्रकार अनेकों फूलदार पौधे प्रकृति द्वारा हमें भेंट स्वरूप मिले हैं। समस्या तो आने को है किंतु यदि उन समस्या का समाधान प्राकृतिक रूप में मिल जाए तो जीवन कितना सुगम हो जाएगा।

    आधुनिक वास्तु एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन