Vande Bharat: आगरा में आज से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, साढ़े छह घंटे में पहुंचे खजुराहो; जानें रूट और समय
Vande Bharat अब यात्रा को सुगम बनाने और कम समय में यात्रा को पूरा करने के लिए हर रोज नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जा रही है। अब उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार से दौड़ेगी। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से यह ट्रेन सुबह छह बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी।

जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश में अब वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब यात्रा को सुगम बनाने और कम समय में यात्रा को पूरा करने के लिए हर रोज नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जा रही है। अब उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार से दौड़ेगी।
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से यह ट्रेन सुबह छह बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी। सुबह 7.45 बजे यह ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद ग्वालियर के लिए रवाना होगी। 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार होगी। वापसी में यह ट्रेन खजुराहो से दोपहर 2.50 बजे चलकर कैंट स्टेशन पर रात 9.05 बजे पहुंचेगी।
आगरा से खजुराहो सिर्फ छह घंटे
आगरा से खजुराहो के बीच का सफर साढ़े छह घंटे में तय होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को इस ट्रेन का शुभारंभ किया था। 11 कोच की ट्रेन में चेयर कार (सीसी), एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) होंगे। गुरुवार सुबह रेलवे ने किराया घोषित कर दिया। दोनों तरफ के किराए में अंतर है। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी।
प्रयागराज और जयपुर वंदे भारत का इंतजार
उत्तर मध्य रेलवे आगरा को दो और वंदे भारत मिल सकती हैं। इसमें आगरा से प्रयागराज और जयपुर से आगरा वंदे भारत शामिल हैं। इन दोनों वंदे भारत का प्रस्ताव पांच माह पूर्व रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। इन दोनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों को और सुविधा मिलेगी।
आगरा से वंदे भारत का किराया
स्टेशन का नाम | चेयरकार (सीसी) | एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) |
खुजराहो | 1385 रुपये | 2475 रुपये |
ललितपुर | 900 रुपये | 1695 रुपये |
झांसी | 755 रुपये | 1405 रुपये |
ग्वालियर | 585 रुपये | 1055 रुपये |
निजामुद्दीन | 805 रुपये | 1390 रुपये |
खजुराहो से नई दिल्ली वंदे भारत का किराया
स्टेशन का नाम | चेयरकार (सीसी) | एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) | |||
खजुराहो से आगरा | 1330 रुपये | 2425 रुपये | |||
ललितपुर से आगरा | 1065 रुपये | 1890 रुपये | |||
झांसी से आगरा | 920 रुपये | 1595 रुपये | |||
ग्वालियर से आगरा | 685 रुपये | 1145 रुपये |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।