Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पठान फिल्म पर विवाद, प्रदर्शनकारी बोले- यूपी में फ‍िल्‍म रिलीज हुई तो सिनेमाघरों के नक्‍शे बदल देंगे

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 03:34 PM (IST)

    शाहरुख खान की मूवी पठान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आगरा में भी उनका और दीपिका का पुतला फूंका गया है। लोगों ने कहा है कि फिल्म यूपी में रिलीज नहीं होने देंगे।

    Hero Image
    पठान फिल्म पर विवाद, प्रदर्शनकारी बोले- यूपी में फ‍िल्‍म रिलीज हुई तो सिनेमाघरों के नक्‍शे बदल देंगे

    आगरा, जागरण ऑनलाइन टीम। यूपी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान पर विवाद तेज हो गया है। शुक्रवार को आगरा में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने शाहरुख और दीपिका का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकार‍ियों की पुल‍िस से भी झड़प हुई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिनेमाघर पहुंचे प्रदर्शनकारी

    पुतला फूंकने के बाद प्रदर्शनकारी सिनेमाघर की तरफ पहुंचे। उन्‍होंने चेतावनी दी क‍ि अगर यह फ‍िल्‍म यूपी में रिलीज हुई तो सिनेमाघरों के नक्‍शे बदल देंगे। जिसके बाद सिनेमाघरों के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई। बता दें क‍ि इस फ‍िल्‍म को लेकर अयोध्‍या के महंत राजू दास ने भी नाराजगी जा‍हिर की थी। बता दें कि उन्‍होंने कहा था कि जिस थिएटर में यह मूवी लगे उसे फूंक देना चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner