Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Weather Update: बढ़ने लगी गर्मी, यूपी के इस जिले में नौ अप्रैल तक 41 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 08:13 AM (IST)

    UP Weather Update सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद शुक्रवार दोपहर में बादल छाने से गर्मी से राहत मिल गई। शाम हो हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ सकता है।

    Hero Image
    UP Weather Update: बढ़ने लगी गर्मी, यूपी के इस जिले में नौ अप्रैल तक 41 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

    जागरण संवाददाता, आगरा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद शुक्रवार दोपहर में बादल छाने से गर्मी से राहत मिल गई। शाम हो हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य 18 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 35 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से सुबह और दोपहर का तापमान बढ़ेगा। नौ अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    सुबह से धूप छांव भरा रहा मौसम, तेज गर्मी से राहत

    वहीं फिरोजाबाद में शुक्रवार को सुबह से मौसम धूप-छांव भरा रहा। देर शाम तक बादल छाए रहे। तेज हवा चलती रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च के अंतिम सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ने लगा था।

    सुबह 10 बजे से ही सूरज की किरणें लोगों के शरीर को जलाने लगती हैं। दोपहर में धूप की तपिश इतनी तेज होती है कि सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। रात में भी गर्मी अधिक होने के कारण लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज बदला रहा।

    कभी तेज धूप निकलने लगती, तो कभी आसमान में बादल छा जाते। बाजार में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का जूस, पानी, कोल्ड ड्रिंक व शीतल पेय पदार्थ का सहारा लेते दिखे। इधर कई दिनों के बाद तेज की धूप कम होने से दुपहिया वाहन चालक व राहगीरों को थोड़ी राहत मिल सकी। आसमान में देर शाम तक बादल छाए रहे। इससे वर्षा होने के आसार दिख रहे थे।