विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा-कांग्रेस सीट बंटवारा: आगरा में सियासी हलचल तेज, खेरागढ़ पर हाथ की मजबूत दावेदारी; इन 2 सीटों की लड़ाई है जारी

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:10 AM (IST)

विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आगरा में सियासी हलचल तेज है। इंटरनेट मीडिया पर 26 सीटों की एक सूची प्रसारित हो रही है, जिसमें आगरा की खेरागढ़, उत्तर और दक्षिण सीटें कांग्रेस को दिए जाने का दावा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सपा-कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर बातचीत जारी

  2. इंटरनेट मीडिया पर 26 सीटों की एक सूची हुई प्रसारित

  3. खेरागढ़, आगरा उत्तर, दक्षिण सीटें कांग्रेस को मिलने की चर्चा

जागरण संवाददाता, आगरा। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी बिसात बिछने लगी है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत ने आगरा की राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीट दिए जाने का दावा करने वाली एक सूची इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इसमें आगरा की खेरागढ़, आगरा उत्तर और दक्षिण विधानसभा सीटें शामिल बताई जा रही हैं।

हालांकि दोनों दलों में से किसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अभी दोनों दलों के दावेदार सीटों पर अपनी दावेदारी का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस खेरागढ़ पर मजबूत दावेदारी मान रही है। वहीं ग्रामीण और दक्षिण के लिए भी सपा से बातचीत करने का दावा किया जा रहा है।

सपा के खाते से कांग्रेस को 26 सीटें देने की सूची इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि खेरागढ़ पर पार्टी की सबसे मजबूत दावेदारी है। आगरा ग्रामीण और दक्षिण सीट के अलावा फतेहपुर सीकरी और बाह को लेकर भी कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। नेताओं का तर्क है कि लोकसभा चुनाव में आगरा ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को मिले करीब 95 हजार वोट उसकी दावेदारी को मजबूती देते हैं। वहीं दक्षिण विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी नजीर अहमद को मिले वोट भी कांग्रेस के पक्ष में आधार माने जा रहे हैं।

आगरा की तीन सीटों के नाम चर्चा में

नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं की बैठक हुई थी। दो दौर की बातचीत के बावजूद सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी है। कांग्रेस की ओर से 130 से 150 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने और सपा की ओर से शुरुआती तौर पर 26 सीटें देने की चर्चा है।

सूची की हकीकत जानने को दोनों दलों के नेता कर रहे शीर्ष नेतृत्व से संपर्क

प्रसारित सूची के बाद दोनों दलों के स्थानीय नेताओं में भी बेचैनी है। इसकी वास्तविकता जानने के लिए सपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को फोन कर जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल सीटों को लेकर दावेदारी और कयासों का दौर जारी है। दोनों दलों के नेता आधिकारिक रूप से कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

टिकट के लिए शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला 

सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का कहना है कि टिकटों को निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेना है। अभी उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उधर, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित सिंह का भी यही कहना है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया जाना है। आगरा में में खेरागढ़, ग्रामीण और दक्षिण विधान सभा सीट के साथ कुछ अन्य पर भी दावेदारी है। अभी सपा द्वारा सूची सौंपे जाने की कोई जानकारी नहीं है।

पहले भी जारी हो चुकी है सूची

आठ दिन पहले भी तीन विधान सभा सीटों की सूची इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई थी। इसमें कांग्रेस को उत्तर, दक्षिण और खेरागढ़ दिए जाने का दावा किया गया था। अभी वह सूची फाइनल नहीं हुई तब तक दूसरी सूची इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई है।

यह भी पढ़ें- सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारा: अखिलेश के '26 वाले फॉर्मूले' पर राहुल हुए नरम, 120 सीटों पर सिमटी दावेदारी

यह भी पढ़ें- सपा ने कांग्रेस के पाले में डाली ये 26 सीटें, 2027 के सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।