Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज से मतदाता बनने का मौका: ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन, पंचायत चुनाव 2026 मतदाता सूची का सत्यापन शुरू

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 09:32 AM (IST)

    UP Politics त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची का सत्यापन शुरू हो गया है। 1432 बीएलओ घर-घर जाकर मृतकों के नाम हटाएंगे और नए मतदाताओं को जोड़ेंगे। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी मतदाता बन सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 की मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 1432 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाएंगे। मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे।

    नए मतदाता जोड़े जाएंगे। वहीं एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे युवा भी मतदाता बन सकेंगे। युवा या फिर कोई भी व्यक्ति आनलाइन आवेदन भी कर सकेगा। एक बूथ पर 800 मतदाता होंगे।

    अगले साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। वर्तमान में 15 ब्लॉकों में 20.29 लाख मतदाता हैं। पहली बार 1432 बीएलओ को पंचायत मतदाता सूची के साथ ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की भी सूची दी जाएगी। बीएलओ दोनों सूचियों का मिलान करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक बूथ पर 800 होंगे मतदाता, 1432 बीएलओ को लगाया गया

    अगर किसी के नाम या फिर पता में त्रुटि है तो उसे ठीक किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि एक बीएलओ द्वारा तीन हजार की आबादी का सर्वे किया जाएगा। इससे अधिक आबादी पर एक अतिरिक्त बीएलओ लगाया गया है।

    मतदाता सूची का सत्यापन 19 अगस्त से 29 सितंबर तक होगा। अगर ऑनलाइन आवेदन की बात की जाए तो 19 अगस्त से 23 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।

    ये चाहिए दस्तावेज 

    दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज होना चाहिए।

    मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक नजर में

    • 30 सितंबर से छह अक्टूबर तक मतदाता सूची का ड्राफ्ट जमा कराना होगा।
    • सात अक्टूबर से 24 नवंबर तक मतदाता सूची की फीडिंग होगी।
    • 25 नवंबर से चार दिसंबर तक मतदान केंद्रों की जांच की जाएगी।
    • पांच दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
    • 23 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
    • 15 जनवरी 2026 को अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

    यह है पदों की संख्या

    1. 51 जिला पंचायत सदस्य हैं
    2.  690 प्रधान हैं
    3.  9180 ग्राम पंचायत सदस्य हैं
    4. 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं