Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Old Age Pension Scheme: जीवन संध्या में उम्मीद का सवेरा बन रही यूपी वृद्धजन पेंशन योजना, आप भी जानिये कैसे पाएं लाभ

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2022 01:25 PM (IST)

    UP Old Age Pension Scheme यूपी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासियों द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

    Hero Image
    UP Old Age Pension Scheme: प्रदेश सरकार चला रही है वृद्धजन पेंशन योजना।

    आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पेंशन योजना प्रदेश के वृद्ध नागरिकों के लिए चलाई जा रही है। पेंशन की इस योजना में विधवा महिलाएं एवं विकलांग भी शामिल किये गये हैं। आज आपको हम सिर्फ ओल्ड एज पेंशन योजना के बारे में जानकारी देंगे। प्रदेश सरकार की वेबसाइट के अनुसार ओल्ड एज पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पेंशन प्रदान की जाती है। जिससे कि उनको अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होती है। इसके अलावा यह योजना प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार भी लाती है। इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि प्रतिमाह लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जमा की जाती है। यूपी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासियों द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाते में आते हैं इतने रुपये

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 17 दिसंबर 2021 को यूपी पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली निराश्रित महिला, वृद्ध और विकलांग नागरिकों की पेंशन की राशि में वृद्धि करने का निर्णय किया गया था। अब सभी निराश्रित महिलाएं, वृद्ध एवं विकलांग नागरिकों को हर महीने 500 रुपए के स्थान पर 1000 रुपए की पेंशन प्रदान की जाती है।

    यूपी पेंशन योजना के लिए पात्रता मापदंड

    - आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी हो।

    - आवेदक गरीबी रेखा से नीचे के समूह का है।

    - आवेदक के पास बीपीएल का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

    - आवेदक समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।

    - आवेदक समाज के पिछड़े वर्ग से हो सकता है।

    आवश्यक दस्तावेज़

    जन्म / आयु प्रमाण पत्र

    पहचान प्रमाण जैसे कि-

    वोटर आई.डी.

    आधार कार्ड

    राशन कार्ड

    बैंक पासबुक

    सक्षम अधिकारी से आय प्रमाण पत्र

    आवेदन की प्रक्रिया

    सबसे पहले, यहां दी गई आफिशियल वेबसाइट पर जाएं। उत्तर प्रदेश पेंशन योजना आवेदन

    ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन करे का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपका रजिस्ट्रेशन खुल जायेगा।

    आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण , बैंक विवरण , आय विवरण आदि भरना होगा। और फिर अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।

    इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर सही का निशान लगाना होगा। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।