यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: आगरा के 156 केंद्रों पर होगी, अंतिम सूची जारी
यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए आगरा में 156 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। कुल 477 आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह सूची जारी हुई है और परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।
-1795852634720_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा में 156 यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारित।
477 आपत्तियों के बाद अंतिम सूची जारी हुई।
परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से होंगी शुरू।
जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा जिले में 156 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। दो चरणों में मिलीं कुल 477 आपत्तियों की जांच और निस्तारण के बाद बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। इसके साथ ही केंद्रों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गई है। परीक्षा फरवरी में होगी, जिसको लेकर उल्टी गिनती आरंभ हो गई है।
बोर्ड ने 25 सितंबर 2026 को पहली प्रस्तावित सूची में जारी करते हुए 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालयों समेत 161 केंद्र बनाए थे।
इस सूची पर पहले चरण में 375 आपत्तियां मिलीं, इनमें 322 शिकायतें सिर्फ परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर थीं। कई ग्रामीण और तहसील क्षेत्रों के विद्यार्थियों को 15 से 20 किलोमीटर दूर केंद्र आवंटित किए जाने पर प्रश्न उठाए गए थे।
केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के दो चरण में मिली थीं 477 आपत्तियां
आपत्तियों की जांच के बाद जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने सूची में बदलाव किया। तीन सहायता प्राप्त, एक राजकीय और छह वित्तविहीन समेत 10 विद्यालयों को सूची हटाते हुए पांच नए विद्यालयों को केंद्र बनाया गया। इनमें नगर निगम कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय, ताजगंज आशाराम रतनलाल इंटर कॉलेज, जरार बाह, अनवरी नीलोफर राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल, बस्तई अछनेरा और राजकीय हाईस्कूल, चौमाशाहपुर, फतेहपुर सीकरी शामिल हैं।
संशोधित सूची पर भी मिलीं थीं 102 आपत्तियां
संशोधित सूची पर बोर्ड को ऑनलाइन आपत्तियां व प्रत्यावेदन मांगे थे। इस चरण में 102 शिकायतें व प्रत्यावेदन प्राप्त हुए। इनमें अधिकतर उन विद्यालयों की थीं, जिन्हें केंद्र नहीं बनाया गया था। विद्यार्थियों को दूर केंद्र आवंटित किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया।
यह भी पढ़ें- आगरा: लंबित चालानों के लिए विशेष लोक अदालत, घर बैठे पेमेंट सेतु ऐप से करें ऑनलाइन भुगतान
यह भी पढ़ें- UP IPS Transfer: आगरा में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रशांत कुमार एडीजी और अभिषेक सिंह बने डीआईजी
बोर्ड ने दूरी वाली आपत्तियां की निस्तारित
बोर्ड स्तर से जारी अंतिम सूची वहीं हो, जो जिला स्तरीय समिति ने जारी की थी। बोर्ड ने आपत्तियों के आधार पर सिर्फ अधिक दूरी पर डाले गए परीक्षा केंद्रों की दूरी घटाकर कम करते हुए वही जारी जारी कर दी है। हालांकि कुछ विद्यार्थियों को इस सूची में भी राहत नहीं मिली।
प्रक्रिया में 10 विद्यालय केंद्र की सूची से बाहर, पांच नए जुडे़
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों चरणों की आपत्तियों का साक्ष्यों के आधार पर निस्तारण किया गया। अंतिम सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर हो गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पांच फरवरी 2027 से आरंभ होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।