विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: लंबित चालानों के लिए विशेष लोक अदालत, घर बैठे पेमेंट सेतु ऐप से करें ऑनलाइन भुगतान

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 28 Nov 2026 11:27 AM (GMT+05:30)

आगरा में लंबित यातायात चालानों के निस्तारण के लिए शनिवार को दीवानी परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा में यातायात चालानों के लिए विशेष लोक अदालत।

  2. पेमेंट सेतु ऐप से घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा।

  3. न्यायालय के चक्कर से राहत, समय और धन की बचत।

जागरण संवाददाता, आगरा। वाहन का चालान लंबित है तो उसके निस्तारण के लिए शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। दीवानी परिसर में आयोजित लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के अंतर्गत लंबित यातायात चालानों एवं संबंधित मामलों का निस्तारण कराया जा सकेगा। वाहन स्वामियों को चालान जमा करने के लिए न्यायालय के चक्कर लगाने से बचने का भी मौका मिलेगा।

विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को त्वरित, सुलभ एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना और लंबित यातायात चालानों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित करना है।

लोक अदालत में यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित ऐसे चालानों एवं मामलों का निस्तारण आपसी सहमति और निर्धारित विधिक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जो लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किए जाने योग्य हैं।

एमवी एक्ट के लंबित चालानों का होगा निस्तारण

वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए पेमेंट सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके जरिए पात्र लंबित चालानों का भुगतान घर बैठे किया जा सकेगा। इससे चालान निस्तारण की प्रक्रिया आसान होगी और न्यायालय पहुंचने की आवश्यकता भी कम होगी। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार प्रथम ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने लंबित यातायात चालानों की जानकारी प्राप्त कर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं। पेमेंट सेतु एप के माध्यम से भुगतान कर पात्र चालानों का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम नागरिकों को न्यायालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समय एवं धन की बचत होगी।

 

यह भी पढ़ें- UP IPS Transfer: आगरा में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रशांत कुमार एडीजी और अभिषेक सिंह बने डीआईजी

यह भी पढ़ें- आगरा कॉलेज के छात्रों का भड़का गुस्सा, मेट्रो स्टेशन और एमजी रोड पर प्रदर्शन; लग गया लंबा जाम


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।