Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सुहागरात पर पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, पति पर समलैंगिक, अंतरंग वीडियो बनाने के लगाए आरोप, पुलिस ने जेल भेजा आराेपित

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sun, 06 Mar 2022 03:10 PM (IST)

    पत्नी की शिकायत पर आरोपित की बीएमडब्ल्यू कार पुलिस ने सीज कर दी है। वहीं आरोपित जूता व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। आयकर विभाग का छापा भी जूता कारोबारी के यहां पड़ा था। पीड़िता दिल्ली में रह रही है।

    Hero Image
    शादी के बाद से ही पति अप्राकृतिक कृत्य करता था।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर के दो बड़े जूता उद्यमियों के घरों की रार पुलिस तक पहुंच गई। एक उद्यमी की बेटी दूसरे के घर की बहू बनी थी। उसने अब अपने पति पर कुकृत्य करने और अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद शनिवार सुबह आरोपित पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। हरीपर्वत क्षेत्र में रहने वाले प्रमुख जूता उद्यमी की बेटी की शादी सात मई 2021 को खंदारी क्रासिंग में भरतपुर हाउस निवासी जूता उद्यमी के बेटे से हुई थी। महिला का आरोप हैं कि शादी के बाद से ही पति अप्राकृतिक कृत्य करता था। वह उनसे मारपीट भी करता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशे की हालत में पीटा

    नौ दिसंबर 2021 को वर्थडे पार्टी के बाद नशे की हालत में उसने पत्नी को पीटा और वही हरकत की। अंतरंग संबंधों का उसकी बिना अनुमति के वीडियो बनाई। यह वीडियो उसने किसी को व्हाट्सएप पर भेजा था। चार दिसंबर 2021 को एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में वह पति के साथ गोवा गई थी। वहां एक होटल में भी उसके साथ यही हरकत की। लौटकर दिल्ली पहुंचे तो यहां घर में रुकने पर भी उसे वही सहना पड़ा। पीडिता की हालत बिगड़ने पर उसे तीन जनवरी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। उसको काफी चोट आईं थीं। पीडिता ने ससुर और सास से इसकी शिकायत की तो उन्होंने ने भी बेटे का पक्ष लिया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

    पति की हरकतों का कड़ा विराेध

    पति की हरकतों का कड़ा विरोध करने पर पति व ससुराल वालों ने तुरंत घर छोड़ने को कह दिया। इसके बाद पीड़िता दिल्ली में रह रही है। वहां उसने पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करा दिया। मामले की शिकायत पीड़िता ने आगरा में भी की थी। जांच के बाद थाना हरीपर्वत में शुक्रवार को जूता उद्यमी के बेटे, पिता, बेटे की मां के खिलाफ मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। सीजेएम प्रदीप कुमार सिंह ने आरोपित को 16 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    समलैंगिक होने का भी आरोप

    पीड़िता का आरोप है कि आरोपित समलैंगिक है। उसके अपने एक दोस्त से संबंध हैं। समलैंगिक होने के कारण ही वह पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य करता था।

    पिछले दिनों पड़ा था आयकर विभाग का छापा

    आरोपित के स्वजनों का जूता कारोबार है। पिछले दिनों उनके यहां आयकर विभाग का छापा पड़ा था। तब भी उनका नाम सुर्खियों में रहा था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में नामजद पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपित को जेल भेजा गया है।