गिनी में आगरा का युवक तुषांत बंसल बनाया बंधक; परिवार को पिटाई का वीडियो भेजकर मांगी मदद, पिता ने लगाई बचाने की गुहार
प. अफ्रीकी देश गिनी में शाहगंज का युवक बंधक। अक्टूबर 2021 में तुषांत बंसल को कंपनी में मिली थी नियुक्ति l स्वजन से फोन पर संपर्क कर बंधक बना यातनाएं देने की दी जानकारी। पिता ने बताया उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पुलिस आयुक्त के अलावा मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्रालय में प्रार्थना पत्र भेजा है। पुत्र की सकुशल देश वापसी के लिए गुहार लगाई है।

जागरण संवाददाता, आगरा। पश्चिमी अफ्रीका देश गिनी में आगरा के एक युवक को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवक ढाई वर्ष पहले एक कंपनी में नियुक्ति पर गया था। दो वर्ष तक सामान्य चला। छह महीने पहले युवक ने स्वजन से फोन पर संपर्क कर अपने बंधक होने की जानकारी दी।
स्वजन ने पुलिस आयुक्त के साथ ही मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मदद करने की गुहार लगाई है।
मामला अलबतिया रोड शाहगंज में रहने वाले तुषांत बंसल का है। तुषांत के पिता मुकेश कुमार अग्रवाल ने बताया, पुत्र का वर्ष 2021 में एक कंपनी द्वारा फोन पर इंटरव्यू लिया गया था। इसके बाद तुषांत ने अपना पासपोर्ट बनवाया। कंपनी ने एक महीने का वीजा और टिकट भेजा।
2021 में गिनी चला गया था
तुषांत अक्टूबर 2021 में गिनी चला गया। पिता का आरोप है कि कंपनी द्वारा उस पर दबाव बनाकर काम कराया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान तुषांत की स्वजन से नियमित बात होती रही। 25 जून 2023 से अचानक बात होना बंद हो गई। एक दिन अपरिचित नंबर से उसका फोन आया। तुषांत ने रोते हुए बताया कि कंपनी ने उसे बंधक बना लिया है। उस पर कंपनी की धनराशि गबन करने का आरोप लगा मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को एक और झटका, पार्टी के इस बड़े दलित नेता ने दिया इस्तीफा
मुकेश अग्रवाल ने बताया, तीन महीने पहले तुषांत ने अपने छोटे भाई गौरांश को एक वीडियो भेजी। इसमें उसके साथ वहां पर की गई मारपीट के चलते चोटों के निशान थे।
मामले में विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबंधित दूतावास से संपर्क कर तुषांत बंसल के बारे में जानकारी कराई जाएगी। संभव मदद की जाएगी। सूरज कुमार राय, डीसीपी सिटी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।