हादसा या हत्या: अलीगढ़ हाईवे पर पत्थरों के बीच मिला ट्रक ड्राइवर का शव, सिर में चोटों के निशान
आगरा में अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक चालक विजय सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पत्थरों पर पड़ा मिला, जिसके ...और पढ़ें

मृतक ड्राइवर का फाइल फोटो इंसेट में।
HighLights
अलीगढ़ हाईवे पर ट्रक चालक विजय सिंह का शव मिला।
सिर में चोट के निशान, परिजनों को हत्या की आशंका।
पुलिस क्लीनर शेरा से पूछताछ कर रही है, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रक में माल लेकर कोलकाता के निकले चालक का शव रविवार देर रात अलीगढ़ हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में पत्थर पर पड़ा मिला। चालक के सिर में चोटों के निशान देख स्वजन द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले में ट्रक क्लीनर से पूछताछ कर रही है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
ट्रांस यमुना के नगला किशनलाल निवासी 55 वर्ष के विजय सिंह पेशे से चालक हैं। उनके बड़े पुत्र मोनू ने पुलिस केा बताया कि पिता रविवार की शाम को घर से ट्रक में माल लेकर कोलकाता जाने की कहकर निकले थे। पिता के साथ बस्ती का रहने वाला शेरा क्लीनर के रूप में काम करता है।
माल लेकर काेलकाता के लिए निकला था चालक विजय सिंह, सिर में चोटों के निशान
बताया कि रविवार की रात 11 बजे शेरा घर पर आया और पिता विजय सिंह के एक ट्रक की चपेट में आने की जानकारी दी। स्वजन मौके पर पहुंचे तो विजय सिंह का शव घर से आधा किलोमीटर दूर अलीगढ़ हाईवे स्थित केएमडी अस्पताल के पास पत्थरों पर पड़ा मिला। उनके सिर में गहरी चोट और आंख के नीचे काला निशान था।
क्लीनर शेरा से पुलिस कर रही पूछताछ
घटनास्थल से कुछ दूरी पर अरोड़ा पेट्रोल पंप के पास माल से लदा हुआ ट्रक खड़ा था। पुत्र ने मोनू ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। पुत्र का कहना है कि पिता के साथ मारपीट करके उनकी हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें- आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्कूल बस और कंटेनर की भीषण टक्कर, चालक समेत 15 घायल
पुलिस का कहना है कि क्लीनर शेरा ने रविवार देर रात टेढी बगिया पुलिस चौकी पर आकर दुर्घटना की सूचना दी थी, उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
