विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ 13 रु बिल बकाया बिल भरना है... ग्रीन गैस मीटर अपडेट के बहाने आगरा में 10 लाख रुपये ठगे, साइबर क्राइम से ऐसे बचें

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 12 Oct 2026 11:40 AM (IST)

साइबर अपराधियों ने आगरा में ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर एक व्यक्ति से 10.87 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. ग्रीन गैस मीटर अपडेट के नाम पर ठगी।

  2. एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर 10.87 लाख रुपये निकाले।

  3. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: ग्रीन गैस का मीटर अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक और व्यक्ति को शिकार बना लिया। सिर्फ 13 रुपये बकाया बताकर अपने जाल में फंसाया। वाट्सएप पर एपीके फाइल भेज डाउनलोड कराके खाते से कई बार में 10.87 लाख रुपये निकाल लिए।

कैलाशपुरी रोड स्थित निर्मल अपार्टमेंट निवासी नेकराम ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की शाम की शाम को उनके मोबाइल पर काल आयी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह ग्रीन गैस लिमिटेड का कर्मचारी बोल रहा है। उनका ग्रीन गैस मीटर अपडेट होना है। उन पर 13 रुपये बकाया हैं। 

इसके बाद कॉल करने वाले ने उनके मोबाइल पर मीटर अपडेट के नाम से एपीके फाइल भेजी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह यह फाइल डाउनलोड कर लें।

दो महीने में दो दर्जन से अधिक लाेगों के खातों से रकम निकाल चुके हैं साइबर अपराधी

नेकराम के मुताबिक काल करने वाले के अनुसार वह सब कुछ करते गए। दो दिन में उनके तीन बैंक खातों से 10.87 लाख रुपये कट गए। कॉल करने वाले ने उनका मोबाइल हैक करके सारी रकम निकाल ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर में ग्रीन गैस लिमिटेड के एक लाख से अधिक कनेक्शन धारक हैं। जिसमें 78 हजार सक्रिय कनेक्शन धारक हैं।

साइबर अपराधियों से ऐसे बचें

  • अधिक लाभ कमाने के लालच में न आएं। शेयर व क्रिप्टों में ट्रेडिंग के साथ ही सोने-चांदी में निवेश के लिए रजिस्टर्ड ब्रोकर कंपनी को ही चुनें
  • अगर कोई फोन पर पुलिस, सीबीआई अधिकारी बनकर डराता-धमकाता है, तो डरें नहीं, तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत करें
  • किसी भी तरह की एपीके फाइल को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड न करें
  • बैंक खाते के अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें
  • साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के अलावा साइबर थाने या नजदीकी थाने में शिकायत करें

पुलिस ने की लोगों से अपील

डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने लोगों से अपील की है कि निवेश या ग्रीन गैस कनेक्शन को अपडेट के नाम पर आने वाली फोन कॉल से सतर्क रहें। अपने मोबाइल पर भेजी गई कोई भी एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें।

यह भी पढ़ें- नकली नोट छापने के लिए घर पर लगाई प्रिंटिंग मशीन, असली के बीच में मिलाकर चलाते थे फेक करेंसी