Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आगरा मंडल में पांच माह में 785 ने की चेन पुलिंग

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 02 Jul 2019 06:25 AM (IST)

    सबसे ज्यादा आगरा कैंट स्टेशन पर 303 यात्री पकडे़ गए साढे़ चार लाख से ज्यादा वसूला गया जुर्माना

    आगरा मंडल में पांच माह में 785 ने की चेन पुलिंग

    आगरा, जागरण संवाददाता। ट्रेनों में आपातकाल या फिर यात्री के मुसीबत में फंसने पर अलार्म चेन लगाई गई है। मगर, यात्री चेन का प्रयोग मुसीबत में कम बल्कि अपनी सुविधा के लिए ज्यादा कर रहे हैं। पिछले पांच माह में आगरा मंडल में आरपीएफ ने 785 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनसे साढे़ चार लाख से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटना से रेलवे की टाइमिंग बिगड़ रही है। एक ट्रेन में चेन पुलिंग होने से पीछे की सारी ट्रेनें लेट हो जाती हैं। इससे रेलवे को भी आर्थिक रूप से नुकसान होता है। ऐसे में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती के लिए आरपीएफ महानिदेशक ने मंडल अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद आरपीएफ ने आगरा मंडल में आदतन चेन पुलिंग करने वालों को धरपकड़ को अभियान चलाया। आगरा फोर्ट आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चेन पुलिंग की घटना रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की गई है। इस वर्ष जनवरी से मई तक आगरा मंडल में चेन पुलिंग में 785 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 4.68 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

    चंद लोगों के कारण हजारों यात्री परेशान

    ट्रेन में अपनी सुविधा के लिए चेन पुलिंग करने वालों की वजह से करीब 25 हजार यात्री परेशान होते हैं। ट्रेन रुकने से पीछे की सभी ट्रेनें खड़ी हो जाती हैं। ट्रेन रुकने से एक मिनट में रेलवे को हजारों रुपये का नुकसान होता है। चेन पुलिंग वालों का बिगड़ेगा रिकॉर्ड

    चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए अब सख्ती की जा रही है। आदतन चेन पुलिंग की घटना में शामिल होने वाले यात्री का रिकॉर्ड उसके संबंधित थाने में भेजा जाएगा। नौकरी, पासपोर्ट, हथियार लाइसेंस के समय होने वाले सत्यापन में उसे दिक्कत होगी। आगरा छावनी पर पकड़े सबसे ज्यादा

    चेन पुलिंग में आगरा मंडल सबसे ज्यादा यात्री आगरा कैंट स्टेशन पर पकडे़ गए हैं। यहां पर छह माह में 303 यात्रियो को पकड़ा गया है। इनसे 2.67 लाख जुर्माना वसूला गया है।