Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई में आना चाहते हैं मथुरा दर्शन करने तो दें ध्यान, बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jun 2022 12:29 PM (IST)

    पांच दिवसीय मुडिया पूर्णिमा मेले के चलते रहेगा रूट डायवर्जन। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते पहली बार हुआ है ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन। इस बार म ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुडिया पूर्णिमा मेले के चलते मथुरा गोर्वधन में पांच दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

    आगरा, जागरण टीम। अगले महीने की दस जुलाई से गोवर्धन में आरंभ होने जा रहे पांच दिवसीय मुडिया पूर्णिमा मेला की यातायात व्यवस्था में पहली बार परिवर्तन किया है। पिछले कई साल से चली आ रही व्यवस्था में बसें गोवर्धन चौराहे से जातीं और परिक्रमार्थियों को कस्बा के ब्लाक चौराहे पर उतार कर कस्बा सौंख होते हुए मंडी समिति चौराहे पर आती थीं। इस बार ये राउंड समाप्त कर दिया गया है। जो वाहन जिस रूट से जाएगा, उसकी वापसी उसी मार्ग से होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा पर लगने वाले पांच दिवसीय मेला प्रतिदिन लाखों परिक्रमार्थी रोडवेज बस, रेल गाड़ी और निजी वाहनों से पहुंचते हैं। इस बार भी पांच दिन में 60-70 लाख परिक्रमार्थियों के गिरिराजी की सात कोसीय परिक्रमा लगाने गोवर्धन पहुंचने का प्रशासन का अनुमान है। 1500 से 1600 बस रोडवेज की 24 घंटे राउंड लगाती रहती हैं। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से परिक्रमार्थियों को लेकर हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहे होकर गिरिराज धाम पहुंची है। निजी वाहन भी इसी मार्ग जाते थे।

    गोवर्धन से सौंख होकर मंडी चौराहे पर वापसी होती थी। इसके बाद भी भीड़ और वाहनों का दबाव अधिक होने से कारण जाम लग जाता था। जो कई-कई घंटे बाद खुलता था। शनिवार को गोवर्धन में हुई मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्था संबंधी बैठक में पूर्व के इस यातायात प्लान को बदलने का निर्णय लिया गया। इस बार यातायात की नई व्यवस्था की गई।

    ये होगी नई यातायात व्यवस्था

    -रोडवेज की बस गोवर्धन चौराहे से कस्बा के सौंख अड्डा तक जाएंगी।

    -सौंख अड्डा से यात्रियों को उतार-चढ़ाने के बाद इसी मार्ग से वापसी।

    -प्राइवेट बसों को गांव अड़ींग की पुलिया से पहले रोक दिया जाएगा।

    -अड़ींग से ई रिक्शा के माध्यम से परिक्रमार्थी गोवर्धन तक जाएंगे।

    -छोटे वाहनों को जचौंदा पर पार्क कराया जाएगा, वापसी इसी मार्ग से होगी।

    -छटीकरा से जाने वाले वाहनों को राधाकुंड से पहले रोक दिया जाएगा।

    -मंडी समिति की तरफ से जाने वाले वाहन महमदपुर तक ही जाएंगे।

    -जाजनपट्टी और कुम्हेर से आने वाले वाहन भी महमदपुर तक जाएंगे।

    -महमदपुर से वाहनों की वापसी होगी, महमदपुर से गोवर्धन पैदल जाएंगे।

    -बरसाना से आने वाले वाहनाें को नीमगांव से पहले रोक दिया जाएगा।

    -डीग से आने वाले वाहनों को गांठौली से पहले ही रोक दिया जाएगा।

    गोवर्धन में आयोजित होने वाले मुडिया पूर्णिमा मेला को लेकर इस बार यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। पूर्व में जो यातायात व्यवस्था रहती थी, वह इस बार लागू नहीं होगी। जो वाहन जिस मार्ग से जाएगा, उसी से वापसी होगी।

    -श्रीश्चंद्र, एसपी ग्रामीण