Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Deepawali 2020: दीपावली पर सजा खील-खिलौने का बाजार, यहां देखें क्या है रेट लिस्ट

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 14 Nov 2020 03:00 PM (IST)

    Deepawali 2020 आगरा के मुख्य बाजारों से लेकर कॉलोनियों में खुली दुकानों पर भी लोग दोपहर तक खील बताशे खरीदने पहुंच रहे हैं। मथुरा के होली गेट स्थित दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि त्योहार को लेकर सड़क पर फड् लगाने वालों की संख्या में भी कमी नहीं है।

    त्योहार को लेकर सड़क पर फड् लगाने वालों की संख्या में भी कमी नहीं है।

    आगरा, जेएनएन। दीपावली का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर बाजार सजा गया है। इस समय बाजार की रौनक ही कुछ अलग है। हर दुकान पर भीड़-भाड़ बढ़ गई है। बाजार में खील-खिलौने की दुकाने भी सज गई हैं। दीपावली पूजन के दिन इनका विशेष महत्तव होता है। इनकी दुकानों पर पहुंच लोग खरीदारी कर रहे हैं। खील और खिलौने लोग अधिक खरीद रहे हैं। इसके साथ ही बताशे और मिश्री की बिक्री भी हो रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली के पर्व पर गणेश-लक्ष्मी का पूजन खील-खिलौने और बताशा से किया जाता है। पूजा में मिठाई के तौर पर शक्कर के बने खिलौने और बताशे आदि रखे जाते हैं। इन वस्तुओं के बिना पूजा अधूरी रहती है। इस परंपरा को लेकर लोग दीपावली के त्योहार पर खील-खिलौना हर हाल में खरीदते हैं। त्योहार के कई दिन पहले से ही विक्रेता माल मंगाकर रख लेते हैं। इस समय खील-खिलौनों की दुकानों पर खूब भीड़ हो रही है। लोग उत्साह के साथ पूजन के लिए खील-खिलौने, इलाइची दाना और कमल गट्टा आदि खरीद रहे हैं। लक्ष्मी जी का भोग लगाने के लिए मिश्री की बिक्री भी हो रही है। कोरोना काल के बाद भी बाजार में गजब की रौनक है। खरीदारों के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं है।

    आगरा के मुख्य बाजारों से लेकर कॉलोनियों में खुली दुकानों पर भी लोग दोपहर तक खील बताशे खरीदने पहुंच रहे हैं। मथुरा के होली गेट स्थित दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि त्योहार को लेकर सड़क पर फड् लगाने वालों की संख्या में भी कमी नहीं है। त्योहार पर कोरोना का कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। लोग पूजन के लिए खूब खील-खिलौन, बताशे और मिश्री खरीद रहे हैं।

    सामग्री का मूल्य

    - खील 80-100

    - खिलौना 70-80

    - बताशा 50-60 (कीमत रुपये प्रति किलो में)