आगरा रेलवे कंट्रोल रूम में बढ़ा विवाद: तीन कंट्रोलरों ने वीआरएस मांगा, उत्पीड़न के आरोप
आगरा के मंडलीय रेलवे कंट्रोल रूम में तीन कंट्रोलरों ने काम के बोझ और अवकाश न मिलने से परेशान होकर ...और पढ़ें

रेल मंडल कार्यालय पर खड़ा पुलिसबल।
HighLights
तीन रेलवे कंट्रोलरों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया।
कार्यभार और अवकाश न मिलने से कंट्रोलर परेशान।
सीनियर डीओएम कुलदीप मीना पर उत्पीड़न के आरोप।
जागरण संवाददाता, आगरा। मंडलीय रेलवे कंट्रोल रूम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तीन माह से कंट्रोलरों को अवकाश नहीं मिल रहा है। लगातार कार्य का बोझ बढ़ने से परेशान तीन कंट्रोलरों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। एक मुख्य कंट्रोलर तबीयत खराब चल रही है। वह लंबे समय से अवकाश पर हैं। अवकाश न मिलने और कार्य का बोझ अधिक होने से कंट्रोलरों में रोष है।
वहीं सीनियर डीओएम कुलदीप मीना का विवादों से पुराना रिश्ता है। कई बार उत्पीड़न के आरोप भी लग चुके हैं। एक मुख्य कंट्रोलर को जबरन सेवानिवृत्त देने का मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंचा था। बाद में मुख्य कंट्रोलर को नौकरी पर वापस लिया गया था।
डीआरएम कार्यालय में है मंडलीय रेलवे कंट्रोल रूम, 36 कंट्रोलर हैं तैनात
डीआरएम कार्यालय में मंडलीय रेलवे कंट्रोल रूम हैं। वर्तमान में 36 कंट्रोलर तैनात हैं। कंट्रोलरों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगती है। यह ड्यूटी छह से आठ घंटे की होती है। कंट्रोल रूम में कंट्रोलरों द्वारा ट्रेनों का संचालन किया जाता है। मंडल से हर दिन 250 से से अधिक यात्री और 200 मालगाड़ियां चलती हैं। कैंट रेलवे स्टेशन से हर दिन 26 हजार और मथुरा से साढ़े 25 हजार यात्री सफर करते हैं। सीनियर डीओएम कुलदीप मीना की तैनाती 2022 में हुई थी।
सीनियर डीओएम कुलदीप का विवादों से रहा है पुराना रिश्ता
मथुरा प्रकरण हो या फिर अन्य कई प्रकरणों में कुलदीप के खिलाफ आरोप लगे। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया लेकिन कार्रवाई का डर दिखाकर मामले को दबा दिया गया। अब कुलदीप मीना के खिलाफ फिर से आरोप लगे हैं। तीन कंट्रोलरों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है और एक की तबीयत खराब चल रही है। अब एओएम अभिषेक सिंह की पत्नी आस्था रानी, रेलवे कर्मचारियों ने कुलदीप पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें- आगरा: रेलवे के AOM की आत्महत्या पर सीनियर डीओएम आरोपों में घिरे, पत्नी ने दी तहरीर
प्रयागराज जोन के अधिकारी पहुंचे आगरा
प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक बृजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी सोमवार दोपहर आगरा पहुंचे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के अधिकारियों ने अभिषेक सिंह की पत्नी आस्था रानी, मां सुशीला देवी से मुलाकात की। वहीं पोस्टमार्टम के बाद एओएम अभिषेक सिंह को शव को लेकर स्वजन शाम साढ़े छह बजे गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।
बेटे को न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान
एओएम अभिषेक सिंह की मां सुशीला देवी ने कहा कि अगर बेटे को न्याय नहीं मिला तो वह जान दे देंगी। उन्होंने सीनियर डीओएम कुलदीप मीना पर प्रताड़ना के आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें- 'पति से एक्स्ट्रा ड्यूटी कराते थे', आगरा DRM ऑफिस में रेलवे अधिकारी अभिषेक की मौत पर पत्नी का आरोप
रेलवे बोर्ड से मांगी गई जानकारी
एओएम अभिषेक सिंह की मौत की जानकारी रेलवे बोर्ड से मांगी गई है। बोर्ड को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी भेजनी होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।