Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा का नाम बदलने की भी उठी थी मांग, इतिहास विभाग ने शुरू की थी शोध

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 02 Aug 2021 09:19 AM (IST)

    डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने शुरू की थी शोध आगरा के इतिहास को लेकर शोध। शासन ने उसी साल नाम बदलने से कर दिया था इंकार। विधायक स्‍व. जगन प्रसाद ...और पढ़ें

    Hero Image
    आगरा का नाम बदले जाने की कवायद भी पूर्व में हो चुकी है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत में फिरोजाबाद को चंद्र नगर बनाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। 2019 में आगरा का नाम अग्रवन करने की मांग उठी थी, जिसे उसी साल शासन द्वारा नकार दिया गया था। हालांकि नाम बदलने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 18 नवंबर 2019 को डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2019 में शासन ने विश्वविद्यालय से साक्ष्य मांगे थे कि क्या कभी यह अग्रवन था और किन परिस्थितियों में यह आगरा हो गया। तत्कालीन कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित ने इसकी पुष्टि भी की थी। आगरा के प्राचीन इतिहास को खोजने और शासन से आए पत्र का ऐतिहासिक तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए साक्ष्य जुटाए जाने की प्रक्रिया और शोध आरंभ कर दिया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक संस्था ने आगरा का नाम अग्रवन करने की मांग भेजी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इस पत्र को प्रशासन को संदर्भित करते हुए उल्लिखित तथ्यों से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। चूंकि यह मामला शहर के प्राचीनतम इतिहास से जुड़ा हुआ था, इसलिए प्रशासन ने इस चिट्ठी को विश्वविद्यालय के पास भेज दिया और तथ्य जुटाने का आग्रह किया था। विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग को साक्ष्य जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुगम आनंद ने बताया कि शासन के पत्र के आधार पर कार्य शुरू कर दिया गया था, पर उसी साल के अंत में शासन से पत्र जारी हुआ था कि नाम बदलने की कोई योजना नहीं है। इसलिए शोध कार्य बंद कर दिया गया था।

    बीजेपी के पूर्व विधायक ने उठाई थी मांग

    स्वर्गीय विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने शहर का नाम बदलने की मांग मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर की थी। उनका आधार था कि यहां अग्रवालों की बहुतायत है और किसी जमाने में यह महाराजा अग्रसेन की राजधानी थी। इसलिए इस शहर का नाम उनके नाम के साथ जोड़कर अग्रवन कर दिया जाए।

    कई बार उठ चुकी है मांग

    आगरा का नाम अग्रसेन नगर या अग्रवन किए जाने की मांग पूर्व में भी कई बार उठ चुकी है। हालांकि हर बार इसे खारिज ही कर दिया गया है क्‍योंकि आगरा का पर्यटन महत्‍व अत्‍यधिक है। दुनियाभर में लोग ताजमहल के चलते आगरा को जानते हैं। यदि यहां का नाम बदला भी जाता तो अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर इस शहर की पहचान को लेकर एक भ्रम की स्थिति पैदा होगी।