विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में डॉक्टर के क्लिनिक में लूट: भाड़े की कार से आए थे बदमाश, सैलरी विवाद में सबक सिखाना चाहते थे लुटेरे

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:07 AM (GMT+05:30)

आगरा में एक डॉक्टर के क्लिनिक में लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह वारदात ...और पढ़ें

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपित।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपित।

HighLights

  1. आगरा में डॉक्टर के क्लिनिक में लूट के पांच बदमाश गिरफ्तार।

  2. पूर्व महिला कर्मचारी के वेतन विवाद में वारदात को अंजाम दिया।

  3. बदमाश भाड़े की थार कार से आए थे, लूटी चेन बरामद।

जागरण संवाददाता, आगरा। क्लिनिक में घुसकर चिकित्सक पर तमंचा तान लूट करने वाले बदमाश भाड़े की कार से आए थे। न्यू आगरा पुलिस ने दुस्साहसिक वारदात करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटी गई चेन बरामद की है। घटना में शामिल एक बदमाश चिकित्सक की पूर्व महिला कर्मचारी का फुफेरा भाई है। उसकी तलाश जारी है। महिला कर्मचारी से वेतन के विवाद में चिकित्सक को सबक सिखाने के लिए लूट की वारदात की गई थी।

पकड़े गए बदमाशों में मथुरा के मांट निवासी करन, रोहित, आदित्य और ओम प्रकाश, वृंदावन निवासी सार्थक शर्मा हैं। चिकित्सक पर तमंचा करन ने ताना था। बदमाशों ने 20 अक्टूबर की रात दशहरा पर सरलाबाग एक्सटेंशन स्थित डॉ. गौरव जैन के क्लीनिक पर बदमाशों ने धावा बोल दिया था।

उन पर तमंचा तान मोबाइल और सोने की चेन लूट ले गए थे। घटना से पांच मिनट पहले ही डॉ. गौरव जैन की पत्नी डॉ. अनामिका जैन और कर्मचारी क्लीनिक से निकले थे। डॉ. गौरव जैन अकेले थे। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि एक साथी मरीज बनकर क्लीनिक पर गया था। उस समय क्लीनिक में मरीजों को देख वह लौट गया था।

दयालबाग में चिकित्सक पर तमंचा तान लूट करने वाले पांच बदमाश दबोचे

बदमाशों ने बतााया कि वह बिना नंबर की थार गाड़ी से आए थे। गाड़ी उन्होंने साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिदिन भाड़े पर ली थी। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग की मदद से गाड़ी का पीछा करके पुलिस मथुरा में बदमाशों तक पहुंची। वारदात में शामिल बदमाश मनीष उर्फ मनिया निवासी मथुरा की तलाश जारी है।

पूर्व महिला कर्मचारी का फुफेरा भाई है एक आरोपित, लूटी गई चेन बरामद

एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि मनीष उर्फ मनिया की ममेरी बहन पूर्व में चिकित्सक के क्लीनिक पर काम कर चुकी है। तीन सप्ताह काम करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह पूरे महीने का वेतन मांग रही थी। चिकित्सक द्वारा पूरा वेतन नहीं देने पर युवती से विवाद हो गया था। युवती ने इसकी शिकायत अपने फुफेरे भाई मनीष से की। उसने चिकित्सक को सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें- ऑडी कार से कुचलकर युवक की हत्या: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार, बोला- मैं ही चला रहा था कार

यह भी पढ़ें- आगरा में जयपुर जा रही बस में शार्ट सर्किट से धुंआ भरा, यात्रियों में मच गई चीख पुकार