विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में जयपुर जा रही बस में शार्ट सर्किट से धुंआ भरा, यात्रियों में मच गई चीख पुकार

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:28 AM (IST)

Agra News: शुक्रवार देर रात आगरा से जयपुर जा रही एक निजी बस की बैटरी में शार्ट सर्किट से धुंआ ...और पढ़ें

Agra News: ईदगाह स्टैंड के पास बस की बैटरी में शार्ट सर्किट होने पर निकलता धुंआ इंटरनेट मीडिया

Agra News: ईदगाह स्टैंड के पास बस की बैटरी में शार्ट सर्किट होने पर निकलता धुंआ इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. जयपुर जा रही निजी बस की बैटरी में शार्ट सर्किट हुआ।

  2. बस में धुंआ भरने से सवारियों में दहशत फैल गई।

  3. चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: सवारियों को लेकर शुक्रवार देर रात जयपुर जा रही निजी बस की बैटरी में शार्ट सर्किट हो गया। बस में धुंआ भरने से दहशत में आयी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोक सवारियों को सकुशल उतार लिया गया।
घटना शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे की है। ईदगाह बस अड्डे के पास से निजी बस सवारियों को लेकर जयपुर जा रही थी। बस में 20 से अधिक सवारियां थीं।

ईदगाह बस अड्डे के पास बैटरी में शार्ट सर्किट से हादसा

ईदगाह बस अड्डे से 300 मीटर दूर चलने के बाद बस की बैटरी में शार्ट सर्किट हो गया। बैटरी के जलने से पूरी बस में धुंआ भर गया, जिससे सवारियां दहशत में आ गईं। बस में आग लगने की आशंका से उनमें चीख-पुकार मच गई। वह चलती बस से उतरने का प्रयास करने लगीं। चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोककर सभी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

जयपुर जा रही बस में थीं 20 से अधिक सवारियां

बस में रखे अग्निशमन उपकरणों की मदद से बैटरी में लगी आग को काबू में कर लिया गया। बस मेंं धुंआ निकलने के दौरान का वीडियो बनाकर सवारियों ने इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। सवारियों का कहना था कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें- ऑडी कार से कुचलकर युवक की हत्या: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार, बोला- मैं ही चला रहा था कार