Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा से मुंबई का सफर अब सिर्फ दो घंटे में, शुरू हो गई दुबारा से फ्लाइट, जानें कितना है किराया

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Dec 2021 09:50 AM (IST)

    Agra to Mumbai Flight इंडिगो एयरलाइंस ने एक बार फिर मुंबई-आगरा फ्लाइट शुरू कर दी है। सोमवार को पहले दिन 239 यात्रियों ने किया सफर। यह फ्लाइट सोमवार बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। आगरा से अभी बेंगलुरु लखनऊ और भोपाल के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है।

    Hero Image
    इंडिगो ने आगरा मुंबई फ्लाइट दुबारा से आरंभ कर दी है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। नए साल का जश्‍न अगर गोवा में मनाने की सोच रहे हैं या फिर मुंबई की जुहू चौपाटी पर घूमते हुए आनंद लेने का तो अब आसानी रहेगी। लंबी रेल यात्रा की जगह मात्र दो घंटे में आगरा से मुंबई पहुंचा जा सकता है। इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई-आगरा के बीच भी अपनी हवाई सेवा शुरू कर दी है। सोमवार से इसका संचालन शुरू हुआ। पहले दिन इस फ्लाइट से 239 यात्रियों ने सफर किया। 139 यात्री आगरा से मुंबई गए और 100 यात्री मुंबई से आगरा आए। इस फ्लाइट के शुरू होने से आगरा-मुंबई के बीच सिर्फ 2.10 घंटे का सफर रह गया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से शहरवासी काफी उत्साहित हैं। पर्यटन जगत को इसे फ्लाइट के शुरू हो से काफी लाभ होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह फ्लाइट दोपहर 12.45 बजे मुंबई से आगरा के लिए रवाना हुई। खेरिया हवाई अड्डे पर दोपहर 2.55 बजे पहुंची। आधा घंटे बाद यानि तीसरे पहर 3.25 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। शाम 5.35 बजे मुंबई पहुंचने का समय है। पहली फ्लाइट में मुंबई से आगरा आने वालों की तुलना में यहां से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। हवाई यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उन्हें सैनिटाइज भी किया गया। जिन यात्रियों को वैक्सीन नहीं लगी थी, उनकी आरटीपीसीआर जांच भी की गई। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। आगरा से अभी बेंगलुरु, लखनऊ और भोपाल के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है।

    पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    इस फ्लाइट के शुरू होने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। क्रिसमस के अवकाश में घूमने की योजना बनाने वाले लोग काफी लाभान्वित होंगे। मुंबई से काफी पर्यटक आगरा घूमने आते हैं। इसके साथ ही यहां से भी काफी लोग मुंबई और आसपास के क्षेत्र में घूमने जाते हैं। इस फ्लाइट के शुरू होने से व्यापार जगत को भी काफी लाभ होगा।

    इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई-आगरा के बीच अपनी हवाई सेवा शुरू कर दी है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी। इसका किराया लगभग 5,100 रुपये के आसपास है। बुकिंग कराने की अवधि पर भी किराया निर्भर करता है। 

    एए. अंसारी, निदेशक, खेरिया हवाई अड्डा