पॉक्सो केस में दोषी को 25 साल की जेल, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म पर आगरा कोर्ट का फैसला
आगरा में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने आरोपित सनी को 25 साल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला।
आरोपित सनी को 25 साल कैद की सजा सुनाई गई।
पॉक्सो एक्ट के तहत 50 हजार का अर्थदंड भी।
जागरण संवाददाता, आगरा। आठ वर्ष की बालिका से दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मामले में आरोपित सनी निवासी बमरौली कटारा को दोषी पाते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने 25 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। दोषी को 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
बमरौली कटारा थाने में 12 जुलाई 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया था। आठ वर्ष की बालिका अपनी छोटी बहन के साथ पशुओं के बाडृे में गई थी। वहां पर आरोपित सनी ने धमकी देकर बालिका से दुष्कर्म किया।
बालिका की छोटी बहन ने दी सूचना
बालिका की छोटी बहन द्वारा घर जाकर इसकी सूचना स्वजन को दी। बालिका की मां को मौके पर पहुंचा देख आरोपित सनी वहां से भाग गया था। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सनी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 13 जुलाई 2024 को सनी को जेल भेजा था। वह तभी से जिला जेल में बंद है।
बमरौली कटारा थाना क्षेत्र में दो वर्ष पहले आठ वर्ष की बालिका से किया था दुष्कर्म
अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष गिरि एवं विशेष लोक अभियोजक विजय किशन लवानियां ने वादी, पीड़िता, उसकी मां, छोटी बहन, डॉ. वंदना तुलसी, डॉ. पीयूष जैन समेत नौ गवाहों को न्यायालय में पेश किया।
यह भी पढ़ें- मथुरा: 24 घंंटे से आयकर विभाग का सर्वे जारी, शंकर सेठ के ठिकानों पर वित्तीय लेनदेन और कारोबारी के नेटवर्क की पड़ताल
यह भी पढ़ें- एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 147 दारोगाओं का ट्रांसफर
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने गवाहों के बयान पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट, उसके बयान के आधार पर सनी को दोषी पाते हुए 25 वर्ष कैद की सजा सुनाई।