Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्दन में सटा कर मारी गई गोली फेफड़ों में फंसी, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर टेंपो चालक की हत्या से सनसनी

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 07:15 AM (IST)

    Agra Crime News आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर आदर्श नगर के पास एक टेंपो चालक सलीम का शव मिला जिसकी गर्दन में गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार हत्या कहीं और की गई और शव को यहाँ फेंका गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सलीम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

    Hero Image
    Agra News: टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या, शव सादाबाद में फेंका

    जागरण टीम, आगरा। अलीगढ़ राजमार्ग पर गुरुवार की देर रात गांव आदर्श नगर के पास युवक का शव पड़ा मिला। उसके गर्दन में गोली मारी गई थी। घटनास्थल पर खून न होने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया है। कई घंटे बाद युवक की शिनाख्त डेढ़ी बगिया इस्लाम नगर निवासी सलीम के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलीम आगरा से सादाबाद के लिए बीच टेंपो चालता था। गुरुवार की रात उसका शव आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर आदर्शनगर गांव के पास सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव काे देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी हाेने पर इलाका पुलिस आ गई।

    आगरा-अलीगढ़ हाइवे के किनारे आदर्शनगर गांव के पास मिला शव

    सादाबाद पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच से प्रतीत होता है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को यहां फेंक दिया गया। मौके पर खून की एक भी बूंद नहीं मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां फेंका गया है। घटनास्थल पर मृतक का टेंपो भी खड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    टेंपो चालक के गर्दन में सटा कर गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली फेफड़ों में फंस गई।

    सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि टेंपो चालक का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    शाम को पहुंचा शव, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

    सलीम की हत्या की जानकारी मिलने के बाद स्वजन सादाबाद के लिए गुरुवार को ही रवाना हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे सलीम का शव डेढ़ी बगिया इस्लाम नगर स्थित आवास पर पहुंचा। इससे यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से शव पहुंचने से पहले ही यहां पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय कब्रिस्तान में शव का अंतिम संस्कार हुआ।

    मृतक के भाई आसिफ अली ने बताया कि चाचा सलीम 25 वर्षों से टेंपो चला रहे थे। उनके चार बेटियां व एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी फातिमा के साथ ही अन्य स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था।