Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेल्फी लेते वक्त यमुना में गिरी किशोरी, तेज बहाव में डूब गई; आगरा पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 01:30 PM (IST)

    आगरा में यमुना नदी में बाढ़ देखने गई एक किशोरी सेल्फी लेते समय पुल से फिसलकर गिर गई। तेज बहाव के कारण वह डूब गई। घटना पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के पास हुई। पुलिस और स्थानीय गोताखोर किशोरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। किशोरी के डूबने से परिवार परेशान है।

    Hero Image
    सेल्फी ले रही किशोरी पुल से यमुना में गिरी। इंसेट में किशाेरी की तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। उफान मार रही यमुना में सेल्फी लेते समय किशोरी पुल से गिरकर डूब गई। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है, लेकिन उसका पता नहीं चल गया। किशोरी के यमुना में डूबने से घर में मातम छाया हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना पिढौंरा के गांव गुर्जा शिवलाल की रहने वाली 14 वर्षीय सृष्टि पिता उदय सिंह के साथ रविवार सुबह करीब 9 बजे अपने गांव से दो किलोमीटर दूर बलाई गांव के पास यमुना में आई बाढ़ को देखने के लिए गई थीं।

    सेल्फी ले रही थी किशाेरी

    फिरोजाबाद की ओर जाने के लिए बने पुल के किनारे खड़े होकर किशोरी सेल्फी ले रही थी। तभी पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण कुछ ही समय में किशोरी डूब गई। पिता की चीखने-चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन वह यमुना में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

    पुलिस और गोताखोर तलाश रहे किशाेरी

    मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। स्वजन ने बताया कि सृष्टि गाजियाबाद में रहती है। नौ सितंबर को माता-पिता के साथ गांव आई थी।