Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, कई युवाओं से संबंध... अभिषेक की शादी होने से खूब रोई थी निकिता

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 26 May 2025 09:18 AM (IST)

    आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में निकिता के कई युवाओं से संबंध होने का खुलासा हुआ है। अभिषेक ने बताया कि 2020 में शादी के बाद उन्होंने निकिता से रिश्ता तोड़ दिया था। बाद में अभिषेक ने निकिता की दोस्ती मोहित से कराई। निकिता ने भी शादी से पहले संबंध होने की बात स्वीकार की।

    Hero Image
    मानव शर्मा की फाइल फोटो निकिता के साथ।

    जागरण संवाददाता, आगरा। टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में पुलिस चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत कर चुकी है। चार्जशीट में मानव और निकिता के रिश्तों को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। दर्ज बयानों से स्पष्ट है कि निकिता के शादी से पहले कई युवाओं से संबंध थे। अभिषेक ने भी अपने बयान में निकिता से संबंध होने की बात स्वीकार की है। अभिषेक की शादी होने पर निकिता फूट-फूट कर रोई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह 5 बजे घर में फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने पांच सौ पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इसमें 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। चार्जशीट में पुलिस ने बरहन में रहने वाले अभिषेक जैन के बयान भी दर्ज किए हैं।

    वर्ष 2020 में अभिषेक ने तोड़ दिया था रिश्ता, व्यावसायिक मित्र मोहित से कराई थी दोस्ती

    अभिषेक ने पुलिस को बताया कि बरहन में उनकी कपड़ों की दुकान है। दुकान पर निकिता कपड़े खरीदने के लिए आती थी। इससे उनकी दोस्ती हो गई। वर्ष 2020 में जब उनकी शादी हो गई तो उन्होंने निकिता से संबंध खत्म कर दिए थे। शादी होने पर निकता ने रोना धोना किया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने कपड़ों के होलसेलर मोहित नरवानी से निकिता की दोस्ती करा दी थी। मोहित नरवानी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में निकिता की शादी तय हो गई थी। इसके बाद उनका मिलना बंद हो गया था।

    निकिता ने स्वीकार किया है सच

    मानव शर्मा की मौत के बाद पत्नी निकिता शर्मा की ओर से भी एक वीडियो जारी किया था। इसमें उसने शादी से पहले संबंध होने की बात स्वीकार की है। निकिता ने कहा कि वह उसका पास्ट था। निकिता ने अपने बयान में भी इसका जिक्र किया है। उसने बताया कि इसकी जानकारी होने के बाद से ही मानव का उसके प्रति व्यवहार बदल गया था।