Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taj Mahal: ये ताजमहल की दीवानगी है... लांग वीकेंड पर पर्यटकों की उमड़ी भारी भीड़, दो दिन में 82 हजार आए

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 07:26 AM (IST)

    लांग वीकेंड पर ताजमहल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई जहां दो दिनों में 82 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। शनिवार को 47494 और रविवार को 35162 पर्यटकों ने स्मारक का दीदार किया। भीड़ के कारण लपके सक्रिय रहे जिनमें से चार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक खोई हुई बच्ची को ढूंढकर परिवार को सौंपा और एक पर्यटक का छूटा हुआ मोबाइल फोन भी लौटाया।

    Hero Image
    Taj Mahal: ताजमहल की फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है

    जागरण संवाददाता, आगरा। लांग वीकेंड में ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। शनिवार व रविवार को 82 हजार से अधिक पर्यटकों ने स्मारक निहारा। रविवार को भी ताजमहल के पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए लंबी लाइनें लगीं। हालांकि, उमस की वजह से पर्यटक परेशान दिखे। वह बार-बार पसीना पौंछते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन दिवसीय लांग वीकेंड की शुरुआत शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के साथ हुई थी। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहा। शनिवार को जन्माष्टमी की छुट्टी होने से रिकॉर्ड 47494 पर्यटक आए थे।

    रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद ताजमहल पर भीड़ उमड़ी। पश्चिमी गेट पर अधिक भीड़ रही। दोपहर से शाम तक यही स्थिति रही। दिनभर में 35162 पर्यटकों ने ताजमहल देखा। दोनों दिन भारतीय पर्यटक अधिक आए।

    ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति

    पर्यटक, शनिवार, रविवार

    • भारतीय, 45616, 33853
    • विदेशी, 1878, 1309
    • कुल, 47494, 35162

    सक्रिय रहे लपके, चार पकड़े

    ताजमहल पर दो दिन पर्यटक उमड़ने से लपके सक्रिय रहे। पर्यटन पुलिस ने चार लपकों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। इनमें ताजगंज की 15वीं वाहिनी पीएसी का अशोक, तुलसी चबूतरा का विनोद, असद गली का ईशान, मुरैना के ग्राम जिगनी का सत्तार शामिल थे।

    पर्यटन थाना प्रभारी रूबी सिंह ने बताया कि पुरानी मंडी पर ताजमहल व आगरा किला देखने आए पर्यटकों के पीछे भगर वह आटो रिक्शा में बैठने व शू कवर खरीदने को अनुचित दबाव बना रहे थे।

    तीन वर्षीय बच्ची बिछड़ी, पुलिस ने ढूंढ़ी

    मध्य प्रदेश के दमोह से दिनेश लोधी ताजमहल देखने आए थे। पश्चिमी गेट से बाहर आते समय भीड़ के दबाव में उनकी तीन वर्षीय बेटी नित्या परिवार से बिछड़ गई। स्वजन द्वारा सूचना दिए जाने पर ताज सुरक्षा पुलिस ने अनाउंसमेंट कराने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज चेक कर बच्ची को ढूंढ़ लिया।

    वहीं, हरियाणा के नूंह मेवात से आए हिदायत खान का मोबाइल फोन आइसक्रीम शॉप पर छूट गया था। ताज सुरक्षा पुलिस को यह फाेन मिला। बाद में पर्यटक का फाेन आने पर पुलिस ने फोन सुरक्षित होने की जानकारी दी। पर्यटक के आने पर उसे उसका फोन सौंपा गया।

    ये भी पढ़ेंः Agra News: चामुंडा देवी मंदिर में भंडारे की सब्जी पर बवाल, पथराव से मची भगदड़; एक पुलिसकर्मी घायल