Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taj Mahal: दीपावली पर सजी ताज पर रौनक लेकिन पर्यटक साथ लेकर लौटे बुरे अनुभव, पढ़ें इस बार का टूरिस्ट डाटा

    By Nirlosh KumarEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 04:04 PM (IST)

    Taj Mahal दीपावली की छुट्टियों में स्मारक देखने रिकार्ड पर्यटक आगरा आए। कोरोना काल में बना नया रिकार्ड पर्यटक साथ लेकर गए बुरे अनुभव। अधिक दाम देकर टिकट खरीदने पड़े। कई एंपोरियम्स व लपकों द्वारा की गई ठगी का शिकार हुए भी हुए पर्यटक।

    Hero Image
    ताजमहल पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या तो समस्याएं भी कुछ कम नहीं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल पर दीपावली की छुट्टियों में छाई रौनक पर्यटकों के लिए मुसीबत बनकर आई। स्मारक पर लंबी-लंबी लाइनों में लगने के साथ उन्हें अधिक दाम देकर टिकट खरीदने पड़े। कई एंपोरियम्स व लपकों द्वारा की गई ठगी का शिकार हुए। यहां से बुरे अनुभव लेकर लौटे पर्यटक, भविष्य में शायद ही यहां का रुख करें। कोरोना काल के बाद पर्यटन सीजन में ताजमहल पर उमड़ रहे पर्यटकों को बेहतर अनुभव हो, इसके लिए भीड़ प्रबंधन की उचित योजनाएं बनाए जाने की आवश्यकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ेंः Gopashtami 2022: विदेशी बालाएं बनीं ग्वाल, गोपालक बनकर गोपाष्टमी पर की गोमाता की सेवा- पूजा, देखें तस्वीरें

    भीड़ प्रबंधन को लगा था मुख्य मकबरे पर अतिरिक्त टिकट

    ताजमहल पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या से फैल रही अव्यवस्था के चलते भीड़ प्रबंधन के लिए मुख्य मकबरे पर जाने के लिए दिसम्बर, 2018 में 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाया गया था। मुख्य मकबरे पर तो भीड़ को प्रबंधित कर लिया गया, लेकिन ताजमहल पर भीड़ को नियंत्रित करना दिन-प्रतिदिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

    यह भी पढ़ेंः Cyber Crime: डेटिंग एप पर साथी की तलाश, साइबर शातिर न उठा ले फायदा, बरतें ये 5 सावधानियां

    टिकट बढ़ाने के सुझाव को नकारा

    टूरिस्ट गाइड्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने भारतीय पर्यटको के लिए ताजमहल का टिकट 500 रुपये करने के सुझाव पर लोगों से राय मांगी थी। 132 लोगों में से 102 लोगों (82 प्रतिशत) ने टिकट दर बढ़ाने से इन्कार किया। सर्वे में गाइड, ट्रैवल एजेंट, होटल स्वामी, रेस्टोरेंट संचालक, पुलिस अधिकारी, पर्यटन अधिकारी शामिल थे। दीपक दान का कहना है कि ताजमहल आगरा की शान है तथा बहुत बड़ी संख्या में जनमानस की आजीविका का साधन है। इसलिए हमें ताजमहल तथा अन्य स्मारकों के प्रति जागरूक तथा संवेदनशील रहने की आवश्कता है।

    ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति

    तिथि, पर्यटक

    22 अक्टूबर, 18732

    23 अक्टूबर, 18507

    24 अक्टूबर, 20265

    25 अक्टूबर, 33222

    26 अक्टूबर, 30286

    27 अक्टूबर, 30714

    28 अक्टूबर, साप्ताहिक बन्दी

    29 अक्टूबर, 38068

    30 अक्टूबर, 32265

    31 अक्टूबर, 25131