Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taj Mahal: गूगल मैप पर ताजमहल के मुख्य गुंबद पर क्या लिखा दिखा जो सभी हो गए हैरान, ASI को नहीं कोई जानकारी

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    आगरा के ताजमहल के मुख्य गुंबद पर गूगल मैप के सेटेलाइट व्यू में कृष्णा टिफिन सर्विस सेंटर की लोकेशन दिखने से पर्यटक परेशान हैं। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित होने के कारण ताजमहल को गूगल सहित कई प्लेटफार्म पर थ्रीडी में दर्शाया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को इसकी जानकारी नहीं है और गूगल से इसे हटाने का अनुरोध किया गया है।

    Hero Image
    गूगल मैप पर ताजमहल के मुख्य गुंबद पर दिखाई दे रहा कृष्णा टिफिन सर्विस सेंटर फोटो

    जागरण संवाददाता, आगरा।  मोहब्बत की निशानी ताजमहल देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं, यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल होने के कारण गूगल सहित डिजिटल मैपिंग प्लेटफार्म पर ताजमहल को थ्री डी मैप से दर्शाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल मैप पर ताजमहल हर हिस्से का सेटेलाइट व्यू उपलब्ध है, पर्यटक भी गूगल मैप की मदद से ताजमहल देखने पहुंचते हैं। मगर, जब गूगल मैप पर ताजमहल का सेटेलाइट व्यू देखने पर मुख्य गुंबद पर कृष्णा टिफिन सर्विस सेंटर की लोकेशन मिल रही है। इससे पर्यटक भी परेशान हैं।

    गूगल मैप पर ताजमहल सर्च करने पर थ्री डी सेटेलाइट व्यू भी दिखाई देता है, यह गूगल स्ट्रीट व्यू द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जब ताजमहल के मुख्य गुंबद का सेटेलाइट व्यू देखते हैं तो वहां कृष्णा टिफिन सर्विस सेंटर दिखाई दे रहा है।

    पर्यटक गूगल मैप से ताजमहल का सेटेलाइट व्यू देख रहे हैं, इसमें ताजमहल और मुख्य गुंबद पर टिफिन सर्विस दिखाई दे रहा है। यह कैसे हुआ है, किसी की साजिश तो नहीं है, साइबर अपराधियों ने तो यह नहीं किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को भी इसकी जानकारी नहीं है। इसे गूगल के द्वारा ही हटाया जा सकता है।

    गूगल मैप पर ताजमहल के मुख्य गुंबद पर कृष्णा टिफिन सर्विस सेंटर लिखे होने पर फाल्स रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। -प्रिंस वाजपेयी, वरिष्ठ सहायक संरक्षण