State Teacher Award 2021: श्रीकांत कुलश्रेष्ठ को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, स्कूल के साथ− साथ समाज को भी आदर्श बनाने का कर रहे प्रयास
State Teacher Award 2021 बेसिक शिक्षा विभाग ने की वर्ष 2021 के पुरस्कारों की घोषणा। नगला पैमा स्थित प्राथमिक विद्यालय में है सहायक अध्यापक। शिक्षा के साथ योग शारीरिक शिक्षा बाल विवाह रोकने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रीकांत के चुना गया।

आगरा, जागरण संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2021 के लिए उप्र राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।इसमें जिले के एकमात्र शिक्षक श्रीकांत कुलश्रेष्ठ को चुना गया है, ब्लाक बरौली अहीर के प्राथमिक विद्यालय नगला पैमा में सहायक अध्यापक श्रीकांत को नगला पैमा क्षेत्र में विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ उन्हें योग, शारीरिक शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान देने और बाल विवाह रोकने के लिए पहले पढ़ाई उसके बाद विदाई और तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने जैसे कार्यों के लिए चुना गया।
श्रीकांत कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि वह वर्ष 2013 में नगला पैमा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचें, तब वहां विद्यालय के नाम पर मिट्टी का ढ़ेर था। कक्षा पडोसी के टीन-शेड के नीचे संचालित करनी पड़ती थी। धीरे-धीरे उन्होंने प्रयास किया, लोगों, सामाजिक संगठनों व सरकार के सहयोग से विद्यालय का विकास कराया। अब विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और मजरा होने के बाद भी वहां 96 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

ताज क्षेत्र में होने से तमाम दिक्कतें
विद्यालय ताजमहल के पीछे स्थित 500 मीटर क्षेत्र में मौजूद है, जहां तक पहुंचने के लिए पैदल ही जाना पडता है। ऐसे में विद्यार्थियों को खेलकूद व अन्य गतिविधियों में शामिल कराने के लिए लेकर जाने में उन्हें तमाम दुश्वारियां झेलनी पडती और पैदल ही लेकर हर जगह जाना पड़ता, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, प्रयास किए। उनके विद्यार्थी पालीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक विरोध अभियानों, पर्यावरण संरक्षण के साथ विभिन्न गतिविधियों के साथ खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में सक्रियता से प्रतिभाग करते हैं
अंग्रेजी से हैं पीएचडी
पुष्पदीप एन्क्लेव, बोदला निवासी श्रीकांत कुलश्रेष्ठ ने एनसी वैदिक इंटर कालेज से 10वीं और जीआइसी शाहगंज से 12वीं करने के बाद सेंट जोंस डिग्री कालेज से ग्रेजुएशन की। पोस्ट ग्रेजुएशन प्राइवेट करने के बाद 2008 में पीएचडी में प्रवेश लिया। वर्ष 2016 में उनकी पीएचडी डिग्री डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से डा. आरके श्रीवास्तव के निर्देशन में अवार्ड हुई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।