Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Soybean in Periods: सोयाबीन है प्रोटीन की खान, लेकिन पीरियडस सम्बंधी परेशानियों में हैं तो करें अवाइड

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2022 11:38 AM (IST)

    Soybean in Periods सोयाबीन सेहत के लिए वरदान है लेकिन महिलाओं को महीने के खास दिनों में मुश्किल खड़ी कर सकता है। चिकित्सकों के अनुसार महावारी के दिनों में पाचन क्रिया धीमी होने के कारण उच्च कोटि के प्रोटीन का सेवन परेशानी उत्पन्न करता है।

    Hero Image
    सोयाबीन को दूध का सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। शाकाहारी लोगों के लिए अपने साधारण भाेजन को संतुलित और प्रोटीन से भरपूर करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. सोयाबीन में प्रोटीन के अलावा विभिन्न फाइबर, मिनरल, विटामिन्स भी होते हैं। कसरत करने वाले या शारीरिक श्रम करने वालों के लिए सोयाबीन पूर्ण आहार है, लेकिन महावारी के दौरान साेयाबीन का सेवन महिलाओं को परेशानी दे सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायटिशियन आकांक्षा गुप्ता के अनुसार महावारी के दिनों में जिन महिलाओं को अधिक रक्त स्त्राव होता है उनके लिए सोयाबीन का परहेज बेहतर है। उच्च प्रोटीन की डायट होने के कारण महावारी के दौरान सोयाबीन को पचाना महिलाओं के लिए मुश्किल होता है। इसके अलावा मासिक चक्र में गड़बड़ी, भूख न लगना, तनाव, अनिद्रा, अचानक वजन बढ़ना जैसी परेशानियां भी उन्हें हो सकती हैं। हालांकि सोयाबीन अन्य बहुत सी बीमारियों में फायदेमंद भी है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कैंसर, शारीरिक विकास, मधुमेह, उच्च रक्तचाप हड्डियों के रोगों में भी सोयाबीन काफी फायदा करता है।

    महावारी के दौरान सोयाबीन का सेवन दे सकता है ये परेशानियां

    1- सोयाबीन का आवश्यकता से अधिक प्रयोग महिलाओं को महावारी के दिनों में अधिक रक्त स्त्राव की समस्या दे सकता है।

    2- सोयाबीन के अधिक सेवन से अक्सर एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे नींद न आना, तनाव, अनियमित मासिक चक्र जैसी समस्या हो सकती है।

    3- सोयाबीन खाने से महिलाओं को हार्मोन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. इसमें मौजूद कम्पाउंड फीमेल हार्मोन एस्ट्रोजन की नकल करता है, इससे मोटापा, अनचाहे बाल, मुंहासे जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

    4- महावारी के दौरान सोयाबीन का सेवन अपच या पेट दर्द जैसी परेशानी दे सकता है. महावारी के दौरान महिलाओं के शरीर से अतिरिक्त रक्तस्त्राव होता है, जिसके कारण शरीर में रक्त बनाने का कार्य चल रहा होता है। वहीं सोयाबीन को पचाने के लिए लगने वाली शारीरिक अंगों की शक्ति ये कार्य नहीं कर पाती।