विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर सीकरी में शुरू होगा साउंड एंड लाइट शो, पहले मुफ्त बाद में लगेगा टिकट

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:13 AM (IST)

फतेहपुर सीकरी में साउंड एंड लाइट शो की शुरुआत में पहले मुफ्त प्रवेश मिलेगा, बाद में टिकट लगाए जाएंगे। एडीए ने आगरा किला और शहीद स्मारक के अनुभवों से सबक लेते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

News Article Hero Image

HighLights

  1. फतेहपुर सीकरी शो शुरुआत में रहेगा पूरी तरह निशुल्क।

  2. बाद में भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये का टिकट।

  3. एडीए ने पिछले अनुभवों से सीखकर यह निर्णय लिया।

जागरण संवाददाता, आगरा। फतेहपुर सीकरी में साउंड एंड लाइट शो की शुरूआत में एडीए आगरा किला और शहीद स्मारक से सबक लेगा। यहां शुरूआत में शो पर टिकट लागू नहीं किया जाएगा। पहले शो का उचित प्रचार-प्रसार करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पर्यटकों और शहरवासियों के रुचि लेने के बाद शो पर टिकट लगाई जाएगी। यह भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 150 रुपये की रह सकती है।

आगरा किला में हुई थी शुरुआत

आगरा किला में पर्यटन निगम द्वारा साउंड एंड लाइट शो की शुरुआत 18 अप्रैल, 2024 को की गई थी। यहां भारतीय पर्यटकों के लिए 300 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपये का टिकट है। उचित प्रचार-प्रसार के अभाव, शो में निरंतरता के अभाव और टिकट दर अधिक होने से शो पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर सका।

भारतीयों का 50 रुपये और विदेशी का 150 रुपये रहेगा टिकट

उधर, एडीए ने शहीद स्मारक में एक अप्रैल, 2025 को आजादी के आंदोलन की प्रमुख घटनाओं पर आधारित शो शुरू किया था। शुरूआत में भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट 100 रुपये का और विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये का रखा गया। यहां शो फ्री किए जाने पर भी दर्शक नहीं जुटे। पुराने अनुभवों से सबक लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने एडीए को शुरूआत में शो निश्शुल्क रखने के निर्देश दिए हैं। फतेहपुर सीकरी में शो की शुरूआत अगले सप्ताह हो सकती है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, आज पूर्वी UP में गरज-चमक के साथ बारिश

एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि साउंड एंड लाइट शो के प्रचार-प्रसार को उसे शुरूआत में निश्शुल्क रखा जाएगा। शो की शुरूआत को पर्यटन मंत्री का समय मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी में आज आकाश आनंद की जनसभा: बसपा का वोट बैंक मजबूत करने की चुनौती, एत्मादपुर से प्रत्याशी का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।