Somvati Amavasya 2022: कल है सोमवती अमावस्या, जानिए शुभ मुहूर्त और गंगा स्नान का महत्व
Somvati Amavasya 2022 तीर्थ नगरी सोरों में विधि-विधान पूर्वक गंगा स्नान है कई गुना फलदायी। ज्योतिषाचार्य बोले सर्वार्थ सिद्धि योग का बन रहा विशेष संयोग।किसी पुरोहित से अपने पितरों की पूजा का पाठ कराएं और पितरों को श्रीमद् भागवत गीता का पाठ सुनाना चाहिए।

आगरा, जागरण टीम। सोमवार के दिन अमावस्या तिथि को सोमवती अमवस्या कहा जाता है। सोमवार को यह पर्व है। इसको लेकर श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना की विधि-विधान पूर्वक तैयारी कर रहे हैं। तीर्थ नगरी सोरों में इस दिन गंगा स्नान और देवदर्शन करने से कई गुना लाभ मिलने की मान्यता है।
ज्योतिषाचार्य के मुताबकि भगवान शिव-पार्वती की पूजा से विशेष कृपा बरसेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या पर्व पर महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत भी रखती हैं। इसके अलावा शनिदेव से पीड़ित लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन शनि जयंती पर विशेष उपाय करेंगे। ज्येष्ठ मास की अमावस्या सोमवार को होने के कारण सोमवती अमावस्या भी है। इस दिन सोमवती अमावस्या और शनि जयंती एक साथ होने के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह संयोग लगभग तीन दशक बाद बन रहा है।
इस तरह करें पूजा अर्चना
सोरों के ज्योतिषाचार्य राहुल वशिष्ठ का कहना है कि सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए किसी पुरोहित से अपने पितरों की पूजा का पाठ कराएं और पितरों को श्रीमद् भागवत गीता का पाठ सुनाना चाहिए। सोमवार को नवगृहों की परिषद के दंडाधिकारी शनि देव की जयंती भी है। इस शनिदेव को तिल का तेल, उड़द, काले तिल, लोहा, काला कपड़, काली छतरी, दक्षिणा समर्पित करनी चाहिए।
यह शुभ मुहुर्त
दोपहर 2:55 से रविवार को ही शुरू हो गई अमावस्या तिथि दोपहर एक बजे तक सोमवार को रहेगी यह तिथि
योग का मुहुर्त
सुबह 7:55 बजे शुरू हाे जाएगा
सर्वार्थ सिद्धि योग
मंगलवार सुबह पांच बजे तक रहेगा यह योग
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।